सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सबसे ज्यादा हंसी-मजाक के वीडियो पोस्ट होते हैं जिसमें से कुछ स्क्रिप्टेड होते हैं तो कुछ रियल होते हैं और दोनों तरह के वीडियो वायरल होते हैं। मगर सोशल मीडिया सिर्फ फनी वीडियो तक ही सीमित नहीं है। यहां पर भावुक करने वाले, गुस्सा दिला देने वाले, लोगों को सीख देने वाले और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो पोस्ट भी होते हैं और वायरल भी होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी इन सभी तरह के वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत ही प्यारा सा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में प्यारा पल क्या है।
Related Stories
प्यारा सा वीडियो हुआ वायरल
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें स्कूल के कुछ छोटे बच्चे दिख रहे हैं जो एक साथ बैठकर खा रहे हैं। इन बच्चों में एक जोड़ी भाई-बहन की भी है जिसमें बहन बड़ी है और भाई छोटा है। अब वीडियो में दिखता यह है कि बहन खुद खाती है और उसके बाद अपने ही हाथ अपने छोटे भाई को खिलाती है। यही वो प्यारा सा पल है जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है और यह देखकर कई सारे लोगों को अपने बचपन की, अपने बड़े भाई या फिर बहन की याद आ जाएगी जब वो उनका इसी तरह से ख्याल रखा करते थे।
यहां देखें वो प्यारा वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Shibyash_17 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'A sister care is a lifetime blessings' लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बड़ी बहन मां जैसी होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहन का दर्जा मां से कम नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- अगर बहन सच में ख्याल रखने वाली है तो फिर और क्या चाहिए। एक और यूजर ने लिखा- बहन के ऊपर बहुत जिम्मेदारी होती है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लोगों के दिमाग में ऐसे आइडिया कहां से आते हैं? वायरल Video एक बार देखिए तो सही
रील बनाने के लिए कपल ने किया खतरनाक स्टंट, Video हुआ वायरल तो पुलिस का आया यह रिप्लाई