1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दो बच्चों का दिल छू लेने वाला Video हुआ वायरल, लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

दो बच्चों का दिल छू लेने वाला Video हुआ वायरल, लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 17, 2026 11:02 am IST,  Updated : Jul 17, 2026 11:04 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे जितने लोग देखेंगे, वो उतने ही लोगों का दिल छूएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RAMESHOFFICIAL0

सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और जो वीडियो सबसे हटके होता है या फिर लोगों ने पहली बार देखा होता है और ऐसे वीडियो अकसर वायरल हो जाते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, डांस, बच्चों की प्यारी हरकतें, अतरंगी कारनाम समेत कई सारी चीजें देखने को मिलती हैं। इसके अलावा कई बार दिल को छू देने वाले वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें दिखता है कि किसी ने जानवर की मदद की, किसी ने बुजुर्ग की मदद की और इसके अलावा भी कई वीडियो देखने को मिलते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत ही प्यारा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो बच्चे नजर आते हैं जो कार के पास खड़े हैं। उसमें लड़की बड़ी है और लड़का छोटा है। उसमें लड़की कार वाले से पूछती है कि हम गाड़ी में बैठे क्या, अच्छा लगता है, हम कभी AC टैक्सी में बैठे नहीं हैं। इसके बाद वो उन दोनों का कार में बैठाता है। कार में बैठने के बाद लड़का बोलता है कि उन्हें केक खाना है तो वहीं लड़की बोलती है कि कार को आप घुमाकर ले चलो ताकि मेरी चाची को भी दिखा सकें। यह बातें और उनके चेहरे का हाव-भाव बताता है कि उनके लिए एसी कार कितनी बड़ी बात है और यही वो कारण है कि वीडियो वायरल हुआ। कार वाले शख्स ने उनको बताया कि आप ऐसे किसी दूसरे की गाड़ी में मत बैठना और वो दोनों बच्चे भी उस कार वाले जानते थे इसलिए उसकी कार में बैठे। कार वाला उन्हें केक भी दिलाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rameshofficial0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो अहमदाबाद का है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है और कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये देखते हुए पता नहीं क्यों आंसू आ गए। दूसरे यूजर ने लिखा- जो भी ड्राइवर या कार मालिक है, वो दिल का साफ है, सलाम है उसे। तीसरे यूजर ने लिखा- ये स्माइल करोड़ रुपए में भी नहीं मिलती।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हमारे देश में हर चीज का जुगाड़ हो जाता है, अब आप जरा इसी Video को देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।