A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छुट्टी के लिए कर्मचारी का किया हुआ मैसेज हो गया वायरल, देखकर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

छुट्टी के लिए कर्मचारी का किया हुआ मैसेज हो गया वायरल, देखकर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अभी एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें सिर्फ दो मैसेज हैं। एक मैसेज कर्मचारी का है तो वहीं दूसरा मैसेज बॉस का है। आइए आपको बताते हैं कि पोस्ट में क्या है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@THESWAPNILSRI सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर इंसान की पहुंच सोशल मीडिया तक है। ऐसे बहुत ही कम लोग मिलेंगे जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते होंगे। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव तो रहते ही होंगे। वहां आप देखते होंगे कि कई सारे लोग फनी चीजें पोस्ट करते हैं तो वहीं कई सारे लोग अपने मन की बात, अपनी राय, अपने साथ हुई घटना समेत कई सारी चीजें लिखते हैं और बताते हैं। अब इन सभी में से कई सारे सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या देखने को मिला और उसके बाद लोगों के रिएक्शन बताएंगे।

कर्मचारी ने क्या मैसेज किया?

हम जिस स्क्रीनशॉट की बात कर रहे हैं उसमें दो मैसेज हैं। पहले तो कर्मचारी ने मैसेज किया और उसने लिखा, 'मैं आज काम नहीं कर पाऊंगा/पाऊंगी, मेरी आंखें जल रही हैं।' इसके बाद बॉस ने हां में रिप्लाई दे दिया और फिर उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'दिल्ली में बहुत ज़्यादा प्रदूषण के बीच, मुझे आज अपने एम्प्लॉई से एक ऑर्डर मिला। GenZ सच में बहुत स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं।' अब यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @theswapnilsri नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 75 हजार लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने भी अलग-अलग कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- उसका मैसेज ऐसे लग रहा है जैसे वो बॉस है। दूसरे यूजर ने लिखा- जिस दिन लोग इसे नॉर्मल लेना शुरू कर देंगे, इंडियन वर्क कल्चर सुधऱ जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये ऑर्डर कैसे है, उसने बस बताया है, क्या किसी को ऐसे नहीं बताना चाहिए अगर वो बीमार है तो बीमार है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वो जितने स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं, वो अच्छी बात है, कोई ड्रामा कोई बहाना नहीं, बस ईमानदारी, ऐसा ही होना चाहिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दादी जी अपने किलर डांस और फ्लिप से हो गईं वायरल, आप भी देखें Video

इस भाई को कोई Gym का रास्ता दिखाओ, ऐसे जान को खतरे में डालने से कुछ नहीं होगा