1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दरभंगा स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में दिखा गजब का नजारा, Video हो गया वायरल

दरभंगा स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में दिखा गजब का नजारा, Video हो गया वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और वीडियो देखकर आप हैरान जरूर होंगे क्योंकि ऐसा कुछ आपने तो नहीं ही देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@AMANPRABHAT9 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर किसी के पास आपको स्मार्ट फोन देखने को मिल जाएगा और उस फोन के होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ अतरंगी, अजीब या फिर ध्यान खींचने लायक दिख जाता है तो वो तुरंत उसे फोन से रिकॉर्ड कर लेते हैं। इसके बाद लोग उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं जहां कई सारे वीडियो वायरल हो जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और वहां कई सारे वायरल वीडियो देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे रेलवे स्टेशन पर रिकॉर्ड किया गया है। रेलवे प्लेटफॉर्म और एक ट्रेन को दिखाते हुए वीडियो बनाने वाला शख्स बोलता है, 'दरभंगा स्टेशन पर हैं और ये बिहार है, यहां पर कुछ भी हो सकता है।' इसके बाद वो ट्रेन के अंदर सो रहे एक आदमी को दिखाता है। वो ट्रेन में जमीन पर आराम से सो रहा है और मच्छर से राहत पाने के लिए उसने मच्छरदानी भी लगा लिया है। वो आदमी बोलता है कि देखिए भाई साहब ट्रेन में मस्त मच्छरदानी लगाकर सो रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Amanprabhat9 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'बिहार बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मगर सही यूज किया है। दूसरे यूजर ने लिखा- एक भी मच्छर नहीं घुसेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ट्रेन बना ही सोने को है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आपदा को अवसर में बदलना जानते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पुलिस की वर्दी में ये रस्सी क्यों लगी होती है? देखी होगी मगर कोई नहीं जानता होगा जवाब

वाह क्या खोज है, वायरल Video में नजर आ रही चीज देख आप भी तारीफ करेंगे