1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मासूम बच्चे ने अपने टीचर से की प्यारी सी शिकायत, Video देख चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी

मासूम बच्चे ने अपने टीचर से की प्यारी सी शिकायत, Video देख चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी

अभी एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो और इस वीडियो से आपका मन भरेगा ही नहीं। आप तो वीडियो देखेंगे ही, इसके साथ आप अपने घर के लोगों को भी यह वीडियो दिखाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@JYOTIDEVSPEAKS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर वैसे तो हंसी-मजाक के ही वीडियो सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं मगर इसके अलावा लोगों की अतरंगी एवं अजीब हरकत, स्टंट, डांस, ड्रामा, जुगाड़ और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उस पर रिएक्ट भी करते हैं। वहीं कभी-कभी छोटे बच्चों के इतने प्यारे वीडियो वायरल होते हुए देखने को मिल जाते हैं कि उससे इंसान का मन ही नहीं भरता है। आपने छोटे बच्चों के ऐसे खूब वीडियो देखे होंगे और अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है।

बच्चे ने टीचर से क्या शिकायत की?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे टीचर ने बनाया है जिसमें उसका एक स्टूडेंट उससे कमाल की शिकायत कर रहा है। वो शिकायत करते हुए बोलता है, 'एक बात बताओ, जब हम दिल्ली गए तो तुमने एक बार भी फोन तो नहीं किया हमें।' इस पर टीचर बोलता है कि उसे पता ही नहीं कि वो दिल्ली गया है और यह सुनते ही बच्चा बोलता है कि हम बताकर तो गए थे। जब टीचर बोलता है कि वो भूल गया होगा तो बच्चा बोलता है कि सभी को तो पढ़ाते रहते हो। इसके बाद जब टीचर बोलता है कि भूल गए होंगे, अब जाओगे तो बता देना तो बच्चा बोलता है कि बता देंगे। इस कमाल की और प्यारी सी शिकायत के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @JyotiDevSpeaks नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार 900 लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मासूमियत बचपन में ही झलकती है तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत प्यारा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

AC एक और कमरे दो; शख्स ने दौड़ाया दिमाग और जुगाड़ हो रहा है वायरल

ये ऑटो एक चलती फिरती मिनी लाइब्रेरी है, लोगों ने जमकर की तारीफ, देखें Video