1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये ऑटो एक चलती फिरती मिनी लाइब्रेरी है, लोगों ने जमकर की तारीफ, देखें Video

ये ऑटो एक चलती फिरती मिनी लाइब्रेरी है, लोगों ने जमकर की तारीफ, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 27, 2026 12:09 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 01:17 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऑटो का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो ऑटो के साथ ही साथ एक मिनी लाइब्रेरी भी है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने खूब सारे कमेंट्स किए हैं।

वायरल ऑटो के अंदर का नजारा- India TV Hindi
वायरल ऑटो के अंदर का नजारा Image Source : IG/BY.NANTHITHAPARKAVI

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसे बहुत सारे लोगों ने अपनी आंखों से कभी नहीं देखा होता है या फिर ऐसा कुछ सोचा भी नहीं होता है और ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं क्योंकि वो बहुत सारे लोगों का ध्यान जो खींच लेते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे, आप भी हर रोज कुछ देर स्क्रोल करते होंगे और आपकी फीड पर भी हर दिन कुछ न कुछ ऐसा आ ही जाता होगा जो आपका ध्यान खींच लेता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक ऑटो का है और वो सिर्फ ऑटो नहीं बल्कि एक मिनी लाइब्रेरी भी है जिसकी वजह से उसमें बैठी सवारी कभी बोर नहीं होगी। वीडियो में दिखाता है कि ऑटो में सवारियों के पढ़ने के लिए किताबें रखी हुई हैं। इसके साथ ही कागज पर लिख नोट्स नजर आ रहे हैं जो शायद मोटिवेशनल कोट्स हो सकते हैं। इसके अलावा डिब्बे में टॉफी भी रखी हुई है। वहीं एक बॉक्स में कुछ पर्चियां भी हैं जिस पर कुछ लिखा हुआ है, शायद वो भी मोटिवेशनल कोट्स हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर by.nanthithaparkavi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 94 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- लाइब्रेरी का आइडिया तारीफ के काबिल है। दूसरे यूजर ने लिखा- आखिरकार बिजनेस आइडिया मिल गया। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह, मुझे इनपर गर्व है। एक और यूजर ने लिखा- ये कितना अच्छा लग रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस ट्रक में तो गजब का सिस्टम फिट करवाया है, Video ने जमकर बटोरे लाइक्स

खाली बैठे इन लड़कों की हरकतें देख लो, कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।