1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत की ग्रोथ देख पूरी तरह से हैरान हो गया NRI शख्स, उसके दोस्त ने पोस्ट में बताया उसका रिएक्शन

भारत की ग्रोथ देख पूरी तरह से हैरान हो गया NRI शख्स, उसके दोस्त ने पोस्ट में बताया उसका रिएक्शन

एक शख्स जो न्यूयॉर्क में रहता है वो 8 साल बाद भारत अपने दोस्त से मिलने के लिए आया और वो यहां आने के बाद भारत की एनर्जी और ग्रोथ देख पूरी तरह से हैरान हो गया। उसके दोस्त ने एक पोस्ट में उस NRI शख्स का रिएक्शन बताया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

आपको अपने आस-पास ऐसे कई सारे लोग मिलेंगे जो दूसरे देशों के अलग-अलग शहरों का नाम लेकर बताएंगे कि वहां पर ऐसी सुविधा है, वो शहर बहुत तेजी से विकास कर रहा है, फलाने शहर या फिर देश के सामने हम लोग कुछ भी नहीं हैं और भी न जानें क्या-क्या बातें लोग कहते हैं मगर ऐसा नहीं है कि हमारे देश ने तरक्की नहीं की है या फिर हमारे देश में ग्रोथ नहीं हो रहा है। विदेश से यहां घूमने आए कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बताया है कि उन्हें इंडिया में क्या-क्या अच्छा लगा और किस-किस चीज ने हैरान किया। इसी तरह एक NRI जो 8 साल बाद इंडिया आया, वो भी यहां का विकास देखकर हैरान हो गया। उन NRI के दोस्त जो इंडिया में ही रहते हैं, उन्होंने एक पोस्ट में अपने दोस्त का रिएक्शन बताया है।

NRI दोस्त ने कैसा रिएक्शन दिया?

एक शख्स ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिखा और उसमें अपने उस दोस्त का रिएक्शन बताया जो 8 साल बाद उससे मिलने के लिए इंडिया आया था। पोस्ट में लिखा है, 'आज न्यूयॉर्क से मेरा एक दोस्त मुझसे मिलने आया। वह 8 साल बाद भारत आया था। वह देश की जबरदस्त एनर्जी और भारत जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसकी बहुत तारीफ कर रहा था। एक बाहरी व्यक्ति का नजरिया हमारे अपने नजरिए से कितना अलग हो सकता है।' पोस्ट में आगे लिखा है, ' वह हमारे मेडिकल केयर, ट्रांसपोर्टेशन, इंटरनेट और मोबाइल के खर्च देखकर हैरान था। उसने बताया कि वह अपने घर पर मोबाइल और डेटा के लिए $600 देता है। 4 लोगों के हेल्थ इंश्योरेंस के लिए $30k देता है हर साल। हर साल प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर 2 परसेंट देता है।' शख्स ने आगे लिखा कि हां, वहां हवा ज्यादा साफ है लेकिन यहां भी बहुत सारी अच्छी चीजें हो रही हैं।'

यहां देखें शख्स का पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @WeekendInvestng नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन में यात्रियों के बीच छिड़ गई जंग, Video काफी तेजी से हो रहा वायरल

Instagram Viral Video: नोकझोंक के बीच एक बच्चे ने कह दी ऐसी बात कि Video ही हो गया वायरल