1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक चाचा ने पहना ऐसा कुर्ता कि Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए

एक चाचा ने पहना ऐसा कुर्ता कि Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए

अभी सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और उनके वीडियो के वायरल होने का कारण उनका कुर्ता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/RANJEET_OFFICIAL24 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में तो लगभग हर किसी के पास स्मार्ट फोन है और लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो उनके लिए अनोखा होता है या फिर उन्होंने ऐसा कुछ पहले नहीं देखा होता है या फिर कुछ सही-गलत भी दिखता है तो लोग तुरंत उसका वीडियो बना लेते हैं और फिर उस वीडियो को सोशल मीडिया की गलियों में डिलीवर कर देते हैं। इसके बाद वहां ऑनलाइन बैठी जनता के पास वो वीडियो पहुंचता है और अगर वो वीडियो उनका भी ध्यान खींच लेता है तो फिर वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसे एक शख्स ने बाजार में बनाया है जहां सब्जी लेने के लिए एक चचा पहुंचे हैं। उन चचा ने सफेद रंग का एक कुर्ता पहना है और वही कुर्ता वो कारण कि शख्स ने वीडियो बनाया और वीडियो वायरल हुआ। दरअसल उन चचा ने एक जो कुर्ता पहना हुआ है, उसपर एक तरफ नीले रंग की पट्टी नजर आती है और उस पट्टी पर जूम करने पर 'वेस्टर्न रेलवे' लिखा हुआ नजर आता है। इसका मतलब की चचा ने ट्रेन में मिलने वाले चादर का अपने साथ लाए और इतना ही नहीं, उसका कुर्ता बनवाकर पहना भी है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ranjeet_official24 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 73 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- खूब बेडशीट और चादरें चुराई गई हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- सिस्टम है। तीसरे यूजर ने लिखा- 5 साल चलेगा कुर्ता आराम से। चौथे यूजर ने लिखा- कुर्ता है भाई, बेडशीट तो नहीं। पांचवें यूजर ने लिखा- तुम काका को फंसवा दोगे। एक और यूजर ने लिखा- रेलवे आपकी संपत्ति है वाली लाइन को चाचा ने गंभीरता से ले लिया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लोग ऐसे अतरंगी आइडिया कहां से लाते हैं? वायरल Video आप भी देखिए