Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। दावा है कि, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने अपनी भारत यात्रा के दौरान उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी से मुलाकात की। उन्होंने गुजरात के जामनगर स्थित वन्यजीव बचाव और पुनर्वास केंद्र, वंतारा का दौरा किया। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के वीडियो को काफी पसंद किया गया। इसमें अनंत अंबानी और राधिका अंबानी, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनके परिवार को डांडिया खेलना सिखाते हुए दिखाई दे रहे थे। इस हल्के-फुल्के पल को खूब शेयर किया गया और कई दर्शकों ने इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान की सराहना की। भारत यात्रा के बीच ट्रंप जूनियर को एक मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए भी देखा गया जहां पर उन्होंने भगवान गणेश के प्रति सम्मान व्यक्त किया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ambani_update नामक पेज से शेयर किया गया है।
ताज के दीदार के लिए भी गए
पीटीआई के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजमहल देखने आगरा भी गए। उन्होंने लगभग एक घंटा इस ऐतिहासिक स्मारक को निहारने में बिताया। बताया गया कि, ताज के दीदार से वे इस कदर प्रभावित थे कि उन्होंने अपने गाइड से बातचीत के दौरान मकबरे की स्थापत्य कला के बारे में कई सवाल पूछे और इस संरचना से जुड़ी शिल्पकला और इतिहास के बारे में विशेष जिज्ञासा दिखाई। उन्हें स्मारक के चारों ओर नितिन सिंह द्वारा मार्गदर्शन दिया गया, जो इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ 2020 में ताजमहल की यात्रा के दौरान उनके साथ थे।
जूनियर ट्रंप की संपत्ति
राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर लंबे समय से संयुक्त राज्य अमेरिका में एक पॉपुलर पब्लिक फिगर रहे हैं। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 500 मिलियन डॉलर है। माना जाता है कि उनकी संपत्ति व्यावसायिक उपक्रमों, रियल एस्टेट हितों और ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन के साथ उनके लंबे जुड़ाव से जुड़ी है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Video: ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली से मैगी बना रही थी महिला, रेलवे ने दी सख्त चेतावनी; जरूर देखें ये वायरल पोस्ट
Optical Illusion: तेजस के समूह में 'तैजस' कहां लिखा है, लड़ाकू विमान जैसी स्पीड वाली नजर ही ढूंढ़ पाएगी