1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video Editing तो कोई भी कर सकता है मगर ऐसा करना हर किसी के बस की नहीं, देखिए जरा

Video Editing तो कोई भी कर सकता है मगर ऐसा करना हर किसी के बस की नहीं, देखिए जरा

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप लोग उस शख्स की एडिटिंग की तारीफ जरूर करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि उसने ऐसा क्या कमाल किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@FURQANONFIRE वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ ऐसा दिखेगा जो सोशल मीडिया से बांधकर रखेगा। इसी वजह से तो लोगों का काफी समय सोशल मीडिया पर चला जाता है क्योंकि एक के बाद एक करके कई सारे पोस्ट लोग देख लेते हैं और सभी एक दूसरे से अलग होते हैं। इन्हीं सब के बीच में कुछ ऐसे पोस्ट भी दिख जाते हैं जो सबसे यूनिक होने के कारण वायरल हो जाते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो स्टंट और लड़ाई का। इसके अलावा भी कई तरह के कंटेंट सोशल मीडिया पर दिखते हैं।

एक नया वीडियो हो रहा है वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में कुछ नया देखने को मिला। आप जब वीडियो देखेंगे तो शख्स की तारीफ जरूर करेंगे। वीडियो में दिखता है कि एक बंदा किसी घर के पास खड़ा है। वीडियो का एक छोटा सा फ्रेम है और बाकी सब काला दिख रहा है। वहीं वीडियो पर लिखा है, 'एडिट तो कोई भी कर सकता है।' अब वीडियो में दिखता है कि वो चलना शुरु करता है और पहले तो उस लाइन के नीचे से होकर निकलता है जैसे कोई बैरिकेड हो। इसके बाद वो उस फ्रेम से बाहर निकलकर उस ब्लैक फ्रेम में आ जाता है। आप एक बार वीडियो को खुद देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @FurqanOnFire नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'एडिट तो कोई भी कर सकता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इतनी खतरनाक एडिटिंग। दूसरे यूजर ने लिखा- यह तो एडिटिंग का नेक्स्ट लेवल है। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ देर और वीडियो चलता तो भाई मोबाइल से बाहर ही आ जाता। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- भाई मेरे घर पर क्यों आ रहे हो।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

IndiGo से शख्स को मिला बहुत भयंकर डिस्काउंट ऑफर, लोग बोले- 'क्या कीजिएगा इतनी धनराशि का?'

70 की उम्र लेकिन हौसला बुलंद, पति की मौत के बाद भी 30 सालों से चला रहीं टूटा-फूटा भोजनालय, VIDEO कर देगा इमोशनल