1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. IndiGo से शख्स को मिला बहुत भयंकर डिस्काउंट ऑफर, लोग बोले- 'क्या कीजिएगा इतनी धनराशि का?'

IndiGo से शख्स को मिला बहुत भयंकर डिस्काउंट ऑफर, लोग बोले- 'क्या कीजिएगा इतनी धनराशि का?'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 11, 2026 06:37 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 06:37 pm IST

कभी-कभी इंसान के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि वो भी हंसी को नहीं रोक पाता है और जिन लोगों को वह उसके बारे में बताता है, वो भी हंसी नहीं रोक पाते हैं। ऐसा ही कुछ अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दिखा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AMITAGARWAL22

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक बार कोई आ जाता है तो फिर उसका प्लेटफॉर्म को छोड़ने का मन नहीं करता है। इसका सबसे बड़ा रीजन यह है कि यहां कंटेंट की कभी कमी नहीं होती है और छोटे-छोटे कंटेंट ज्यादा होते हैं तो इंसान एक वीडियो को देखने के बाद दूसरा, फिर तीसरा, फिर चौथा और ऐसे करके कुछ ही देर में कई तरह के वीडियो देख सकता है। इसके अलावा मजेदार तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं। अभी भी एक ऐसा पोस्ट नजर आया जिसे देखने के बाद आप अभी हंसी को बिल्कुल नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको पोस्ट के बारे में बताते हैं।

शख्स को कितना मिला डिस्काउंट ऑफर

आप अगर किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कोई टिकट बुक करते हैं तो कई बार आपको कोड मिलता है जिसे अप्लाई करने के बाद आपको डिस्काउंट मिल जाता है। अब कितना डिस्काउंट मिलना है, यह फिक्स नहीं होता है मगर मिलता है। अब एक शख्स ने सीधे इंडिगो से टिकट बुक किया और इस दौरान उसने 'FLYMORE' का कोड मिला जिसे उसने अप्लाई किया। अब इस कोड को अप्लाई करने के बाद उसे पूरे 0 रुपए का डिस्काउंड मिला। कोड अप्लाई करने पर लिखा आया, 'बधाई हो! आपने IndiGo से सीधे बुकिंग करके ₹0.0 बचाए।'

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा वो एक्स प्लेटफॉर्म पर @AmitAgarwal22 ने डाला है। इसके साथ ही तंज कसते हुए इंडिगो को टैग किया और इस उदारता के लिए धन्यवाद दिया। आपको बता दें कि पोस्ट में इंडिगो टैग था तो इंडिगा का रिप्लाई भी आया। कमेंट में आए रिप्लाई में लिखा था, 'नमस्ते, हमें यह जानकर चिंता हुई। कृपया हमें थोड़ा समय दें, हम इसे चेक कर लेंगे। इसके अलावा, हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि कृपया अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स और PNR हमें DM के ज़रिए शेयर करें।'

खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को हजारों लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने भी फनी कमेंट्स किए हैं। दो यूजर ने एक ही जैसा कमेंट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, 'क्या कीजिएगा इतनी धनराशि का?' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- ऑफर, ऑफर ही नहीं दे रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- सिर्फ इंडिगो ही ऐसा कर स कता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं खुश हूं कि वो कम से कम ईमानदार हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

संतरा बेचने वाले बंदे ने लोगों के उड़ाए होश, देखने के बाद आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

'धुरंधर' के गाने पर 'पिस्तौल' लेकर नाच रहे थे कांग्रेस नेता, VIDEO हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।