1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या स्टेडियम वाले लोगों को लूट रहे हैं? वायरल Video जरा आप भी देखिए, 50 का चिप्स 100 में मिल रहा?

क्या स्टेडियम वाले लोगों को लूट रहे हैं? वायरल Video जरा आप भी देखिए, 50 का चिप्स 100 में मिल रहा?

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और उस वीडियो के साथ जो दावा किया जा रहा है उसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको वायरल पोस्ट के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में तो लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर है। लोग अपने मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया का यूज करते हैं और इसके अलावा कई बार लोग अपने मन की बात शेयर करने के लिए, कुछ गलत हुआ हो तो उसे साझा करने के लिए भी सोशल मीडिया का यूज करते हैं और पोस्ट करते हैं। ऐसे कई सारे वीडियो या फिर पोस्ट वायरल भी हो जाते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी जो मैच देखने स्टेडियम गया है, उसने खाने के लिए एक चिप्स लिया है। उसके पैक्ट पर 100 रुपए का स्टीकर लगा हुआ दिखता है। वो आदमी जब उस स्टीकर को हटाता है तो नजर आता है कि उसके नीचे पैकेट की असली कीमत 50 रुपए है। अब वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि 50 रुपए का चिप्स लोगों को 100 रुपए में बेचा जा रहा है और स्टेडियम वाले लोगों को लूट रहे हैं। वीडियो को कई सारे लोगों ने पोस्ट किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'क्या IPL स्टेडियम फैंस को लूट रहे हैं? स्नैक्स (जिनकी कीमत आम तौर पर 50 रुपए होती है) 100 रुपए में बेचे जा रहे हैं।' आपने अभी जो वीडियो देखा उसे कई हजार लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आगे सांड पीछे खाई! दादा जी की स्थिति देख आपको जरूर आएगी हंसी, देखें वायरल Video

घर तो बहुत देखे मगर ये वाला सबसे हटके है, Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी