सोशल मीडिया की गलियों में कोई एक बार आ जाता है तो फिर उसे आसानी से छोड़ नहीं पाता है क्योंकि यहां ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो लोगों को सोशल मीडिया से बांधकर रख देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर न जानें कितने सारे मजेदार और वायरल वीडियो आपकी फीड पर भी आए होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को बिल्कुल भी नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में ऐसा क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आपने बचपन से लेकर अभी तक न जानें कितनी बार 'आगे कुआं पीछे खाई' वाली कहावत तो सुनी ही होगी। वायरल वीडियो इसी कहावत का लाइव उदाहरण है। उसमें बस कुएं की जगह सांड है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक सांड से बचकर दादा जी छिपे हुए हैं लेकिन वो जहां पर छिपे हैं, वहां से अगर पैर फिसला तो सीधे नीचे गिरेंगे और चोट भी अच्छी-खासी लगेगी। दादा जी के पीछे खाई तो नहीं है लेकिन खाई जैसी ही गहराई है। एक बार आप भी वीडियो को देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'आगे खतरा और पीछे खतरा, अब दादा जी कहां जाएं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दादा जी के साथ गजब का मजाक हो गया, अब न तो ऊपर आ सकते हैं और न ही नीचे। दूसरे यूजर ने लिखा- वीडियो बाद में बनाना, पहले बाबा को बचा, वाह रे मोबाइल रील। तीसरे यूजर ने लिखा- आगे कुआं पीछे खाई।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Vaibhav Sooryavanshi Trending: सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बहार, देखकर दिल खुश हो जाएगा
घर तो बहुत देखे मगर ये वाला सबसे हटके है, Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी