1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Vaibhav Sooryavanshi Trending: सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बहार, देखकर दिल खुश हो जाएगा

Vaibhav Sooryavanshi Trending: सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बहार, देखकर दिल खुश हो जाएगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 10, 2026 11:42 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 11:43 pm IST

अभी गुवाहाटी में RCB और RR के बीच में मुकाबला चल रहा है। मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रनों की धुआंधार पारी खेली और अपनी इस पारी के कारण सोशल मीडिया पर वो ट्रेंड भी होने लगे। लोग जमकर मीम्स बना रहे हैं।

Memes on Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी पर जमकर बन रहे मीम्स Image Source : X/MRSINGH8888, HDEVRTH & THEPRAYAGTIWARI

IPL का समय चल रहा है। हर रोज दो टीमें आपस में भीड़ रही है। सभी लोग अपनी पसंदीदा टीम और पसंदीदा खिलाड़ी को सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है जो लगभग हर किसी का फेवरेट बन गया है और उस खिलाड़ी का नाम वैभव सूर्यवंशी है। 15 साल का यह लड़का बड़े से बड़े गेंदबाजों को धो रहा है और जमकर रन बना रहा है। कुल 4 मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाए हैं। आज यानी 10 अप्रैल की मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जो धमाकेदार पारी खेली, उसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। अभी जमकर मीम्स भी बन रहे हैं। आइए आपको मीम्स बताते हैं।

1. लाडले तू होगा वर्ल्ड क्लास बॉलर

वैभव सूर्यवंशी को लेकर जो पहला मीम वायरल हो रहा है उसमें उनकी 50 मारने पर सेलीब्रेशन करने वाली तस्वीर है और ऊपर लिखा है, 'लाडले तू होगा वर्ल्ड क्लास बॉलर अपने घर में।'

2. 15 साल का हूं तो...

दूसरा मीम फिफ्टी मारने पर है। वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में 50 रन बनाए और इस पर मीम बना है कि, ' वैभव सूर्यवंशी बोल रहा होगा कि 15 साल का हूं तो 15 बॉल में ही फिफ्टी बनाऊंगा।'

3. अपने को बस बाउंड्री मारना है

अगला मीम बॉस फिल्म के एक डायलॉग पर है जिसमें अक्षय कुमार की जगह वैभव का फेस है और लिखा है, 'बॉलर कितना भी बड़ा हो, अपने को बस बाउंड्री मारना है।'

4. सांस तो लेने दे बे

अगला मीम आकाश गुप्ता के एक स्टैंअप कॉमेडी का जिसमें लाइन है कि सांस तो लेने दे बे। मीम यह बनाया गया है कि RCB बॉलर से वैभव सूर्यवंशी बोल रहे होंगे कि सांस तो लेने दे बे।

5. हमने बोला था हम तो पहले ही उड़ाएंगे

अगले मीम में सबसे ऊपर लिखा है कि पहले बॉल में बुमराह को छक्का मारा और तीन बॉल में 2 छक्के मारे। इसके नीचे लिखा है कि हेज़लवुड को 4 बॉल में तीन चौके और 1 छक्का मारा। इसके नीचे वैभव सूर्यवंशी की फोटो है और लिखा है, 'हमने बोला था, हम तो पहले ही उड़ाएंगे।'

यहां देखें कुछ और भी मीम्स

ये भी पढ़ें-

Jitesh और Bethell का ये वाला Video हो रहा खूब वायरल, देखकर आएगी हंसी

घर तो बहुत देखे मगर ये वाला सबसे हटके है, Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।