सोशल मीडिया का यूज आज के समय में बहुत ही नॉर्मल हो गया है। हर हाथ में फोन दिख ही जाता है और उस फोन में सोशल मीडिया का कोई न कोई एप भी दिख जाता है। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और दिन में कुछ समय तो वहां बिताते भी होंगे। आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो आते होंगे जिसमें से कई वायरल कंटेंट भी रहते होंगे। वैसे वायरल की बात चली है तो आपको बता दें कि अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।
Related Stories
इस वीडियो में हंसाने जैसा क्या है?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक बंदा AI से बात कर रहा है। वो एक सवाल पूछता है कि उसके घर से 100 मीटर दूर सर्विस सेंटर है और उसे बाइक सर्विस करानी है तो वो पैदल जाए या फिर बाइक के साथ जाए। इस पर AI का जवाब आता है कि अगर सर्विस सेंटर 100 मीटर दूर है तो पैदल जाना ज्यादा सुविधाजनक है। रास्ता छोटा है और बाइक चलाने की जरूरत नहीं होगी और समय भी बचेगा। अब वो आदमी AI से पूछता है कि अगर वो पैदल जाएगा तो बाइक सर्विस कैसे होगी। यह सुनने के बाद AI को समझ में आता है कि उसकी बात सही है और फिर वो भी बाइक से जाने की सलाह देता है। वीडियो असली है या फिर स्क्रिप्टेड है, यह तो नहीं पता मगर AI के जवाब के कारण वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर astha_way नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 99 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है मगर वीडियो पर ज्यादा रिएक्शन या फिर कमेंट नहीं हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सौदा करने का यह वाला तरीका देखा है आपने? कई लोगों को तो समझ में ही नहीं आएगा, देखें Video
पुल से नीचे कूदने की तैयारी में थी युवती, तभी राह चलते युवक ने उठाया ऐसा कदम कि वायरल हो गया Video