1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सौदा करने का यह वाला तरीका देखा है आपने? कई लोगों को तो समझ में ही नहीं आएगा, देखें Video

सौदा करने का यह वाला तरीका देखा है आपने? कई लोगों को तो समझ में ही नहीं आएगा, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 10, 2026 08:10 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 08:10 pm IST

एक मंडी का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अलग तरीके से डील होते हुए नजर आ रहा है मगर कई लोगों को तो वीडियो देखकर समझ में ही नहीं आएगा कि क्या हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IMTRUEINDIA1

सोशल मीडिया गजब का प्लेटफॉर्म है और यहां हर दिन कुछ न कुछ अलग और अनोखा देखने को मिलता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे कई सारे वीडियो आते होंगे जो आपको हैरान करते होंगे क्योंकि ऐसे ही वीडियो तो खूब वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और कई सारे लोगों को शायद समझ में ही नहीं आएगा कि ये क्या कर रहे हैं और क्या हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा जिसके कारण वो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो आम की मंडी है जहां आम का सौदा हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक बंदा अपने हाथ में तौलिए लिए हुए है और अलग-अलग लोगों के हाथ पर अपने हाथ के साथ तौलिया रखता और कुछ डील करता है। अंत में वो एक आदमी को ताली मारता दिखता है। वीडियो देखकर जितना समझ में आया, उसके मुताबिक यह सौदा करने का अनोखा तरीका है। शख्स तौलिए के नीचे उंगलियों के इशारे से सौदा कर रहा है ताकि दूसरे लोगों को भाव का कुछ पता न चल पाए। अंत में जिसने सबसे अच्छी डील दी, उसे माल बेचा जाएगा और वीडियो में यही हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @imTrueIndia1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह स्कैम है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिना बोले होने वाली ये डील ही असली मंडी की कला है। तीसरे यूजर ने लिखा- किसी को पता भी नहीं चलेगा कि कितने में डील हो गई है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील के प्यार में पागल हो गया है ये, बच्ची की जान को खतरे में डाला, Video देख खून खौल जाएगा

नेत्रहीन लड़के ने लोकल ट्रेन में दिखाई अपनी कला, Video को जमकर मिल रहे लाइक्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।