1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आप भी बीवी से परेशान हैं? दुखती रग पर हाथ रख शराब वाले ने ग्राहक को ऐसे फंसाया कि आदमी पीने को हो गया मजबूर

क्या आप भी बीवी से परेशान हैं? दुखती रग पर हाथ रख शराब वाले ने ग्राहक को ऐसे फंसाया कि आदमी पीने को हो गया मजबूर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक ठेके वाले ने लोगों को अपनी दुकान पर बुलाने के लिए गजब का तरीका अपनाया है और उसका यह तरीका काम भी कर रहा है।

दीवार पर चिपके कागजों को ध्यान से देखता शख्स- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA दीवार पर चिपके कागजों को ध्यान से देखता शख्स

अधिकतर लोग जब भी हैरान-परेशान होते हैं। तब वे शराब का सहारा लेते हैं। इसी बात का फायदा एक शराब के ठेके वाले ने उठाया। जहां उसने लोगों की दुखती रग पर अपना हाथ रखा और उन्हें अपने ठेके पर आने को मजबूर कर दिया। चूंकि यह शराब का ठेका मेन रोड से काफी अंदर था इसलिए ठेके वाले को इस तरह के हथकंडे अपनाने पड़ते हैं। ऐसे ही एक शख्स को अपनी जाल में फंसाकर ठेके पर बुलाने के एक वाकये का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों को बड़ी दुख के साथ हंसना पड़ा।

लोगों को ठेके पर लाने का जुगाड़ 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बाइक से कहीं जा रहा होता है। तभी सड़क किनारे एक दीवार पर चिपके एक कागज पर उसकी नजर जाती है। उसे देखने के बाद वह अपनी बाइक रोककर उस कागज पर लिखे संदेश को पढ़ता है। जिसमें लिखा था- क्या आप भी बीवी से परेशान हैं? और उसके नीचे एक तीर का निशान बना था। जो उस शराब के ठेके की तरफ जाने का इशारा कर रहा था। शख्स उस तीर के इशारे का अनुपालन करते हुए आगे बढ़ता है। तभी एक और कागज दीवार पर चिपका मिलता है और उस पर लिखा होता है- क्या डेली के किच-किच से आप भी परेशान हैं और उसके नीचे एक और तीर का निशान बना होता है। जो उस ठेके का रास्ता बताते नजर आ रहा है। 

हर दर्द की एक ही दवा

आगे चलकर शख्स को एक बार फिर से ऐसा ही एक और कागज मिलता है। जिस पर लिखा होता है- इसका बस एक ही उपाय है और उसके नीचे एक और तीर का निशान बना होता है। जो उस शराब के ठेके की तरफ ही जाने का इशारा करता है। शख्स और थोड़ी दूर आगे बढ़ता है और आखिरकार वह उस मंजिल पर पहुंच जाता है। जहां उसे लाने के लिए अब तक उसकी दुखती रग पर हाथ रखा जा रहा था। वहां भी शख्स को एक कागज चिपका मिलता है, जिस पर लिखा होता है, तो आइए दो पैग मारते हैं और सब भूल जाते हैं। वीडियो के अगले ही फ्रेम में शख्स शऱाब के ठेके से एक दारू की बोतल लेता है और वहां से चलते बनता है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि यह पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है और इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है। सच्चाई से इसका कोई वास्ता नहीं। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @OmprakP3015 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 32 हजार लोगों ने देखा और तमाम लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- सारी परेशानियों की एक ही जगह, आओ चलते हैं। दूसरे ने लिखा- ये सही है बिज़नेस का तरीका। तीसरे ने लिखा- दवाई की दुकान का एड्रेस रचनात्मक तरीके से बताया गया। चौथे ने लिखा- हा हा हा हाँ... बेचारा सोच रहा था इसकी कोई मेडिसिन मिलेगी पर मोये मोये हो गया। पांचवें ने लिखा- बेचारा हर कोई परेशान हैं अपनी बीवी से। छठे ने लिखा- हर दर्द की एक ही दवा है, जो इस वीडियो में बताया गया है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'दीदी के इस आविष्कार के लिए एक नोबल तो बनता है', घर की सफाई कर रही महिला का जुगाड़ देख हैरान रह गए लोग

इस बैलगाड़ी के मालिक को शत-शत नमन, बैल को धूप से बचाने के लिए लगाया तगड़ा जुगाड़, वायरल तस्वीर ने जीता लोगों का दिल