A
Hindi News वायरल न्‍यूज कमाल की कलाकारी! आर्टिस्ट ने 'राम' मंत्र के साथ तरबूज पर बनाई बजरंगबली की फोटो, Video देख यकीन नहीं होगा

कमाल की कलाकारी! आर्टिस्ट ने 'राम' मंत्र के साथ तरबूज पर बनाई बजरंगबली की फोटो, Video देख यकीन नहीं होगा

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेज वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आर्टिस्ट को 'राम' मंत्र के साथ तरबूज पर बजरंगबली का चित्र उकेरते हुए देखा गया।

Bajrangbali's image on watermelon video, aaj ka viral video, hanuman ji art video, viral news - India TV Hindi Image Source : IG/@WE_ARE_CHEFING तरबूज पर बनी बजरंगबली की फोटो।

Viral Video : आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के दौर में हस्तनिर्मित कला के वीडियो सामने आते हैं तो उनको काफी पसंद किया जाता है। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों सामने आया है जिसमें एक कलाकार ने तरबूज पर 'राम' मंत्र के साथ भगवान हनुमान की बेहद खूबसूरत आकृति बनाई है। वीडियो में, कलाकार पहले तरबूज को अच्छी तरह धोती है और उसकी नम बाहरी परत को सोख लेती है, फिर अपना शानदार प्रदर्शन शुरू करती है। वह एक थैले से एक तेज औजार निकालती है और धीरे-धीरे हनुमान जी की मूर्ति तराशना शुरू करती है। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर we_are_chefing नामक हैंडल से शेयर किया गया है।  कलाकार धीरे-धीरे हनुमान जी की उस सटीक मुद्रा को उकेरती हैं, जिसमें वे आंखें बंद करके भगवान राम का नाम जप रहे होते हैं। नुकीली पिन वाले औजार की मदद से कलाकार ने ध्यान मुद्रा में बैठे हनुमान जी की छवि बनाई और फिर तरबूज के बाहरी छिलके के हिस्सों को सावधानीपूर्वक निकाला। बाद में तरबूज पर हनुमान जी की एक बेहद मनमोहक और आध्यात्मिक छवि उभर कर सामने आई, जिसमें भगवान के सिर पर 'राम' नाम भी उकेरा गया था। 

यूजर्स ने दी प्रति​क्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'बेहतरीन और शानदार।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'बेदाग कलाकृति। शानदार काम।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'खूबसूरत लड़की। बहुत प्रतिभाशाली।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें -
नेल कटर में छोटा सा छेद क्यों बना होता है, रोज इस्तेमाल करने वाले भी नहीं जानते; क्या आपको पता है 

Budget 2026: सिगरेट पीने वालों के अरमान आंसूओं में बह गए! बजट पर बने मजेदार Memes देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे