1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीवान खोलते ही दिखा ऐसा नजारा कि आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

दीवान खोलते ही दिखा ऐसा नजारा कि आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोग भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। आइए आपको वीडियो और लोगों के रिएक्शन, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SANKII_MEMER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक और सप्ताह के सातों दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप सभी तरह के वीडियो देखते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। कई बार अश्लील हरकत करते कपल या फिर इंसान का वीडियो वायरल होता है तो कभी कुछ और वायरल हो जाता है। आप भी सभी तरह के वायरल वीडियो अपनी टाइमलाइन पर देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा जो फ्लैट में है वो अपने दीवान वाले पंलग को खोलता है। वो जैसे ही दीवान खोलता है, नजारा कुछ ऐसा दिखता है कि हर कोई हैरान हो जाएगा। वीडियो में दिखता है कि उस बंदे ने अपने दीवान के अंदर कई सारी शराब की बोतलें रखी हुई है। अब सभी खाली हैं या फिर कुछ में शराब है, यह तो नहीं पता मगर घर के अंदर इतनी सारी बोतलें किसी के नहीं दिखती हैं और यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'घर नहीं ठेका।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खजाना छुपा रखा है ये तो। दूसरे यूजर ने लिखा- मूड कभी भी बन सकता है इसलिए भाई पूरी तैयारी से रहता है। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब नशेड़ी है। चौथे यूजर ने लिखा- इमरजेंसी में कॉल करें, उचित मूल्य पर दिया जाएगा। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मैं जज की बेटी हूं, इसको नहीं छोड़ूंगी...! मेट्रो में महिलाओं के बीच छिड़ी जंग, Video वायरल

यह भारत का आधार कार्ड लेकर ही मानेगा! विदेशी शख्स का Video देख आप भी यही कहेंगे