1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यह भारत का आधार कार्ड लेकर ही मानेगा! विदेशी शख्स का Video देख आप भी यही कहेंगे

यह भारत का आधार कार्ड लेकर ही मानेगा! विदेशी शख्स का Video देख आप भी यही कहेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 01, 2025 06:54 am IST,  Updated : Sep 01, 2025 06:54 am IST

एक विदेशी शख्स का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है कि वो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ASHOKRAAZ1

आज के समय में जब भी लोग बोर होते हैं या फिर अपने काम से फ्री हो जाते हैं तो तुरंत फोन निकालकर सोशल मीडिया स्क्रोल करने लगते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं और हर दिन कुछ समय सोशल मीडिया की गलियों में बिताते हैं तो फिर आपको यह तो पता ही होगा कि हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वही चीजें होते हैं जो सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक विदेशी शख्स नजर आ रहा है जो अपनी गाड़ी में जा रहा है। वो गाड़ी में जाते हुए ही वीडियो बना रहा है जो वायरल हुआ है। दरअसल उसने अपनी गाड़ी में हिंदी गाना बजाया हुआ है और उसका आनंद ले रहा है। इतना ही नहीं, वो हिंदी गाने की कुछ लाइनें दोहराता हुआ भी नजर आ रहा है जिससे यह तो पता चल ही जाता है कि उसे हिंदी अच्छे से आती है। वीडियो के अंत में गाने की आवाज कम करके लाइन को मजे से गाते हुए भी दिखता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ashokraaz1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'यह भारत का आधार कार्ड लेकर ही मानेगा।' खबर लिखे जाने वीडियो को 36 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गलत आदमी ने हिंदी सीख ली। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे भारत बुला लो भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- भारत आने का प्रयास कर रहा है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Video: कबड्डी खेल रहे थे बच्चे, अचानक गिरी बिजली, फिर मच गई भगदड़

भाईसाहब ये किस फील्ड में आ गए आप! प्रोफेसर का डांस VIDEO देख आप खुद कहेंगे ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।