1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: कबड्डी खेल रहे थे बच्चे, अचानक गिरी बिजली, फिर मच गई भगदड़

Video: कबड्डी खेल रहे थे बच्चे, अचानक गिरी बिजली, फिर मच गई भगदड़

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 31, 2025 11:15 pm IST,  Updated : Aug 31, 2025 11:15 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉलेज के छात्र मैदान में कबड्डी खेल रहे हैं। इसी दौरान बिजली गिरती है और भगदड़ मच जाती है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

lighting Video- India TV Hindi
बिजली गिरने का वीडियो Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक डरावना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ बच्चे कबड्डी खेलते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान बिजली गिरती है और सभी बच्चे डर जाते हैं। इसके बाद भगदड़ मच जाती है। वीडियो बना रहा छात्र भी भागने लगता है और सुरक्षित जगह पर पहुंचने के बाद ही राहत की सांस लेते हैं। यह वीडियो बस्ती के किसान डिग्री कॉलेज का बताया जा रहा है, जहां आकाशीय बिजली गिरने की लाइव घटना कैमरे ने कैद हुई है।

बस्ती के किसान डिग्री कॉलेज में दर्जनों बच्चे बारिश में खेल रहे थे। इसी दौरान बिजली गिर गई। हालांकि, सभी बच्चे बाल बाल बच गए। बिजली गिरते ही मैदान ने भगदड़ मच गई। सभी खिलाड़ी बिजली गिरते ही सुरक्षित स्थानों पर भागे। इस घटना में भले ही किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना का वीडियो काफी डरावना है। अगर बिजली आस-पास के इलाके में गिरती तो कॉलेज की इमारतों, पेड़ों या छात्रों को भी नुकसान हो सकता था।

यूपी में बिजली गिरने से 100 से ज्यादा मौतें

2025 में उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने की घटनाओं से कुल अनुमानित 109 मौतें हुई हैं। यह आंकड़ा विभिन्न सरकारी रिपोर्टों, राहत आयुक्त कार्यालय की जानकारी और मीडिया स्रोतों पर आधारित है। बिजली गिरने की घटनाएं मुख्य रूप से अप्रैल से जून के बीच हुईं। इस दौरान मानसून और पूर्व-मानसून की गतिविधियों के चलते तूफान और आंधी की घटनाएं काफी ज्यादा हुईं। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है, जो जलवायु परिवर्तन और बढ़ती नमी के कारण बिजली की घटनाओं में वृद्धि को दर्शाती है।

(बस्ती से कमलेश सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

स्विमिंग पूल में डॉल्फिन ने बच्चे को पीठ पर लादकर कराई सैर, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

गणपति बप्पा की मूर्ति लिए सड़क पर नाचते दिखे नन्हे भक्त, बच्चों की सच्ची भक्ति देख झूम उठेगा आपका मन

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।