1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्विमिंग पूल में डॉल्फिन ने बच्चे को पीठ पर लादकर कराई सैर, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

स्विमिंग पूल में डॉल्फिन ने बच्चे को पीठ पर लादकर कराई सैर, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 30, 2025 02:29 pm IST,  Updated : Aug 30, 2025 02:29 pm IST

स्विमिंग पूल में बच्चे को पीठ पर लादकर सैर कराती डॉल्फिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर एक बात तो बिल्कुल साफ हो गई कि प्यार, दोस्ती और विश्वास की भाषा हर प्राणी समझता है, चाहे वह इंसान हो या डॉल्फिन।

पानी में बच्चे को लेकर तैरते दिखी डॉल्फिन- India TV Hindi
पानी में बच्चे को लेकर तैरते दिखी डॉल्फिन Image Source : X/@AMAZLNGNATURE

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों का ध्यान तो खींचते ही हैं, साथ ही उनके चेहरों पर मुस्कान भी ला देते हैं। हाल में ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें एक डॉल्फिन स्विमिंग पूल में एक बच्चे को अपनी पीठ पर लादकर उसे सैर कराती नजर आ रही है। यह वायरल वीडियो एक स्विमिंग पूल का है, जहां एक बच्चा अपनी मां के साथ पानी में मौजूद है और उनके साथ एक प्रशिक्षित डॉल्फिन भी दिख रही है जो उस मां-बेटे के दिल के बेहद ही करीब लग रही है।

बच्चे को तैर गई डॉल्फिन

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉल्फिन बच्चे को अपनी पीठ पर लादकर पूल में तैर रही है। बच्चा खुशी के मारे चहक रहा है। वहीं डॉल्फिन बड़ी फुर्ती से बच्चे को पानी में सैर करा रही है। बच्चे और उसकी मां के साथ डॉल्फिन का दोस्ताना व्यवहार लोगों का दिल जीत रहा है। यह नजारा इतना मनमोहक है कि देखने वाले इसे लाइक और शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे। वीडियो के सोशल मीडिया पर शेयर होते ही यह तेजी से वायरल हो गया। इसे लाखों लोगों ने देखा, लाइक किया और शेयर किया। यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी। डॉल्फिन की बुद्धिमत्ता और बच्चे की चंचलता की चारों तरफ तारीफ हो रही है। कई लोगों ने इसे "प्यार और दोस्ती का अनोखा संगम" बता रहे हैं तो कुछ ने इसे "प्रकृति और इंसान के बीच का खूबसूरत बंधन" करार दिया। वीडियो के कमेंट्स में लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि कैसे एक डॉल्फिन इतने प्यार और सावधानी से पानी में बच्चे को सैर करा रही है।

डॉल्फिन की इंटेलिजेंस को देख हैरान हुए लोग

डॉल्फिन को प्रकृति के सबसे बुद्धिमान और संवेदनशील जीवों में से एक माना जाता है। ये अपने दोस्ताना व्यवहार और इंसानों के साथ घुलने-मिलने के लिए जाने जाते हैं। कई देशों में डॉल्फिन थेरेपी का इस्तेमाल बच्चों और अडल्ट्स के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। इस वीडियो में भी डॉल्फिन का यही दोस्ताना और सौम्य स्वभाव देखने को मिलता है। बच्चे को पीठ पर लादकर तैरने की उनकी कला न केवल डॉल्फिन की इंटेलिजेंस को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि वे कितने संवेदनशील और देखभाल करने वाले हो सकते हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 12 लाख लोगों ने देखा और 27 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

लड़की बार-बार कह रही थी कि मैं दिल देखकर प्यार करती हूं, दावे पर लड़के ने कहा कुछ ऐसा कि मन हो गया खट्टा

बहुत तेज हो रहे हो! लड़के ने खेल-खेल में लड़की को बोल दिया I Love You, सुनते ही शरमा गई प्यारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।