1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. हरियाणा पुलिस के जवान ने डिफेंस एकेडमी में की फायरिंग, VIDEO सामने आने पर हुआ तलब

हरियाणा पुलिस के जवान ने डिफेंस एकेडमी में की फायरिंग, VIDEO सामने आने पर हुआ तलब

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 31, 2025 09:36 am IST,  Updated : Aug 31, 2025 09:47 am IST

हरियाणा पुलिस के एक जवान द्वारा हर्ष फायरिंग करने का एक वीडियो सामने आया है। वह अपनी कमर से लाइसेंसी पिस्टल निकालता है, उसे लोड करता है और फायरिंग करता है।

फायरिंग करता हरियाणा पुलिस का जवान- India TV Hindi
फायरिंग करता हरियाणा पुलिस का जवान Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में स्थित परमहंस डिफेंस एकेडमी में हरियाणा पुलिस के एक सिपाही द्वारा हर्ष फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान हरियाणा पुलिस में कार्यरत सिपाही जितेंद्र मान, निवासी सिधनवा, हरियाणा, के रूप में हुई है।

चिड़ावा पुलिस स्टेशन के सीआई आसाराम गुर्जर ने बताया कि 30 जुलाई को उनके सीयूजी नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह वीडियो भेजा था। वीडियो के साथ एक टेक्स्ट मैसेज भी था, जिसमें बताया गया था कि वीडियो में फायरिंग कर रहा शख्स परमहंस एकेडमी का कोच जितेंद्र मान है और वह हरियाणा पुलिस में सिपाही है। मैसेज में यह भी लिखा था कि इस गंभीर मामले में प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

वायरल वीडियो में क्या है?

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जितेंद्र मान अपनी कमर से एक लाइसेंसी पिस्टल निकालता है, उसे लोड करता है और फायरिंग करता है। इसके बाद वह पिस्टल एक दूसरे युवक को देता है, जो उससे फायरिंग करता है। फायरिंग के बाद वीडियो में सभी युवक खुशी से डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को तलब किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

ये भी पढ़ें-

आज भी होगी जमकर बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानिए ताजा अपडेट

दिल्ली में नंदू गैंग के दो शार्पशूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, जबरन वसूली के लिए की थी फायरिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।