A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ढोल बजते ही जमीन पर लोट-लोटकर नाचने लगीं महिलाएं, Video देख लोग बोले- इन्होंने तो धर्राटे ही काट दिए

ढोल बजते ही जमीन पर लोट-लोटकर नाचने लगीं महिलाएं, Video देख लोग बोले- इन्होंने तो धर्राटे ही काट दिए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने तो तहलका ही मचा दिया, वीडियो में आप देख सकते हैं कि ढोल की थाप शुरू होते ही कुछ महिलाएं जमीन पर लोट-लोटकर नाचती नजर आ रही हैं।

जमीन पर लोट-लोटकर नाचती महिलाएं- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA जमीन पर लोट-लोटकर नाचती महिलाएं

भारत में जश्न का कोई भी मौका हो, बिना ढोल की थाप के माहौल ही नहीं बनता। ढोल की थाप ऐसी है कि हर एक इंसान को थिरकने पर मजबूर कर देती है। इन थापों को सुन हर कोई झूमने लगता है। कई लोग तो इन थाप को सुन इतने मंत्रमुग्ध हो जाते हैं कि वे पागलों की तरह नाचने लगते हैं। ऐसा लगता है जैसे उन पर किसी की आत्मा सवार हो गई हो। कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला। जहां ढोल की थाप पर तीन लड़कियों ने ऐसे अपना आपा खोया कि लोग बस उन्हें ही देखते रह गए।

जमीन पर लोट-लोटकर नाचने लगी महिलाएं

वीडियो में देखा जा सकता है कि ढोल बजते ही दो लड़कियां डांस करने के लिए आगे आती हैं और ढोल की थाप शुरू होते ही वे दोनों जमीन पर लोट-लोटकर नाचने लगती हैं। वहीं कुछ महिलाएं अपनी जगह पर खड़े-खड़े ही उत्साह में झूमते दिख रही हैं। जमीन पर लोट-लोटकर नाचने वाली लड़कियों की एनर्जी और एक्सप्रेशन देख वहां मौजूद भीड़ भी झूमने लगी। दोनों लड़कियों की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने पूरे माहौल को बदल कर रख दिया। पूरा का पूरा माहौल संगीतमय और जोशीला हो गया। 

ढोल की थाप पर लड़कियों ने किया डांस

आप देख सकते हैं कि वे लड़कियां कभी जमीन पर लोटते हुए, कभी उछलते हुए, तो कभी ताल के साथ थिरकते हुए नाच रही हैं। उनके चेहरों पर बेफिक्री और खुशी साफ तौर पर झलक रही है। उनके इस जोश को देख वहां मौजूद भीड़ तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ा रही है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जब पहली दो लड़कियों का डांस चरम पर था, तभी एक तीसरी लड़की की एंट्री होती है और उसकी एंट्री इतनी जबरदस्त होती है कि पूरी महफिल का ध्यान उसी लड़की पर अटक गया। वो न सिर्फ जमीन पर लेट-लेटकर डांस करती है, बल्कि स्टेप्स और जोश में बाकियों से एक कदम आगे निकल जाती है। तीनों लड़कियों का तालमेल और एनर्जी देखते ही बनता है।

वीडियो पर लोगों ने कुछ इस तरह किया कमेंट 

लड़कियों के इस डांस के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @deepaksing1695 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इन महिलाओं ने तो अपने डांस से तूफान ला दिया। दूसरे ने लिखा- ढोल की थाप सुनकर कोई कैसे न नाचे? यह है असली भारतीय नारियों का जोश। तीसरे ने लिखा- ये तीनों तो बड़ी ही खतरनाक लेवल पर डांस कर रही हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मेंढकों से बना ये डिश महिला ने पहले पकाया और फिर बड़े ही चाव से खाया, Video देख सन्न हो जाएगा आपका दिमाग

चैन की नींद सो रहा था शख्स, आंख खुलते ही घर के बाहर टहलते नजर आए शेर