आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन दिख जाता है और उस फोन के होने का फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ अतरंगी या फिर अजीब या फिर गलत दिखता है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब सोशल मीडिया पर जो वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर हर दिन आपकी फीड पर कई वायरल कंटेंट आते ही होंगे जिसमें से कुछ तो आपका अच्छा-खासा मनोरंजन भी करते होंगे तो कुछ वीडियो आपको रिएक्ट करने पर मजबूर करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आया?
वायरल वीडियो में क्या दिख गया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक वैन जा रही है जिसमें बहुत सारा नारियल रखा हुआ है। वहीं उस गाड़ी के पीछे एक शख्स अपनी बाइक पर है। गाड़ी धीमी रफ्तार पर चल रही है तो वो आदमी सोचता है कि धीरे-धीरे चलते हुए ही कुछ नारियल निकाल लूं और वो इसकी कोशिश करने लगता है। वो नारियल को तोड़ा सा तो बाहर खींच लेता है मगर कई नारियल एक में ही थे तो वो सभी को खींच नहीं पाता है। इस चक्कर में उसकी बाइक नीचे गिर जाती है। वो गाड़ी के पीछे कुछ दूर तक भागता है मगर आखिर में उसे नारियल छोड़कर ही आना पड़ता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Shikandar92 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सैलरी नहीं बढ़ रही है, मैंने सोचा आज सब्जी ही चुरा लूंगा आसानी से, ट्रेक में हाथ मारा और सीधा गिर पड़ा सड़क पर। सब्जी भी नहीं मिली और इज्जत भी चली गई। बाद में वीडियो वायरल हुआ तो देखकर हंसी नहीं रुक रही आप भी देखो।' यह बात तंज कसते हुए लिखा गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सब्जी का तो पता नहीं पर इज्जत का रायता जरूर फैल गया। दूसरे यूजर ने लिखा- नहीं नहीं, चोरी नहीं करनी चाहिए, यह बिल्कुल गलत बात है। तीसरे यूजर ने लिखा- ज्यादा लालची इंसान ऐसे ही होते हैं। एक और यूजर ने लिखा- सब्जी के चक्कर में इज्जत का भाजी पाला हो गया।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस आदमी की किस्मत अच्छी है वरना सीधे ऊपर का टिकट कटता, वायरल Video देखकर समझेंगे कैसे
शख्स ने दिखाई अपनी कला जिसके कारण Video हुआ वायरल, आप भी एक बार देखिए