सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग अपना खाली समय खूब बिताते हैं। इसके पीछे का कारण सोशल मीडिया पर मिलने वाला कंटेंट है। यहां हर इंसान की पसंद के मुताबिक कंटेंट मौजूद होता है और उसकी फीड पर उसके मुताबिक वीडियो या फोटो आते रहते हैं। इसी बीच कुछ ऐसे वीडियो या फिर फोटो भी आते हैं जो अतरंगी होने के कारण या फिर लोगों का ध्यान खींचने के कारण वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
सोशल मीडिया पर आमतौर पर हंसी-मजाक के वीडियो खूब वायरल होते हैं लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी नजर आते हैं जिसमें कोई अपना टैलेंट दिखाता है और लोगों को वो वीडियो देखने में बड़ा मजा आता है। ऐसा ही कुछ अभी वायरल हो रहे एक वीडियो में नजर आता है। वीडियो में दिखता है कि एक शख्स जो ठेले पर खाने की चीजें बेचता है, वो खीरे को काटकर दिखाता है। वो खीरे को इतनी बारीकी से काटता है कि वो देखकर हैरानी होती है। वो प्याज भी उसी बारीकी से काटता है। वो अपना गजब का टैलेंट दिखाता है और इसी कारण तो उसका वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Sahilkr11_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो कई हजार लोगों ने देख लिया है और कैप्शन में लिखा है, 'चाकू इस्तेमाल का हुनर इतना शानदार कि आप भूल ही जाएंगे कि आपने इसे देखना क्यों शुरू किया था।' आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो खूब वायरल होते हैं जिसमें अलग-अलग लोग अपने चाकू वाला स्किल दिखाते हैं और उस वीडियो को देखने में बड़ा मजा आता है। यही कारण है कि यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बेटे को खाना खिलाने के लिए मां ने अपनाया अनोखा तरीका, Video हो गया वायरल
भारत का अनोखा होटल जहां अंदर से गुजरती है ट्रेन, शख्स ने बनाया Video जो हो रहा वायरल