1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शराबी पति को पत्नी ने खंभे से बांधा, मुंह को टेप लगाकर चिपकाया; VIDEO आया सामने

शराबी पति को पत्नी ने खंभे से बांधा, मुंह को टेप लगाकर चिपकाया; VIDEO आया सामने

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jun 30, 2026 06:21 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 06:21 pm IST

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक महिला ने अपने पति को पोल से बांध दिया। इतना ही नहीं महिला ने पति का मुंह भी टेप से चिपका दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला ने शराबी पति को पेड़ से बांधा।- India TV Hindi
महिला ने शराबी पति को पेड़ से बांधा। Image Source : REPORTER INPUT

बालाघाट: पति-पत्नी के बीच विवाद की तमाम खबरे सामने आती रहती हैं, हालांकि मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराबी पति से एक महिला इतनी ज्यादा परेशान हो गई कि उसने अपने पति को खंभे से बांध दिया। जब वह अश्लील गाली-गलौच करने लगा तो पत्नी ने उसके मुंह में टेप को टेप से बंद कर दिया। इस घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह उस जगह का है, जहां महिला सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाओं द्वारा 12 मार्च से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं।

शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं

दरअसल, बालाघाट शहर के वार्ड नंबर 13 बूढ़ी में संचालित हो रही शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं द्वारा 12 मार्च से अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं ने कई तरह से विरोध जताया। महिलाओं ने यहां शराब लेने आने वालों को फूल भेंट किए, अर्थी जुलूस निकाला गया। बीजेपी सांसद भारती पारधी, कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे, आयोग सदस्य मौसम बिसेन, पूर्व सांसद कंकर मुंजारे, बीजेपी नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर सहित कई लोग इन महिलाओं का समर्थन कर चुके हैं। इसके बावजूद यहां से शराब की दुकान नहीं हटाई गई है। महिलाओं का यह प्रदर्शन अभी भी जारी है।

हंगामा कर रहे पति को महिला ने पोल से बांधा

प्रदर्शन में शामिल एक महिला का पति शराब पीने से बाज नहीं आ रहा था। कई बार पत्नी ने उसे समझने का प्रयास किया। इस बीच 29 जून की देर शाम को वह शराब की दुकान पर पहुंच गया। पति ने शराब ली और पी भी लिया, लेकिन वह अपने घर नहीं गया। शराब के नशे में शख्स ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच जाकर उन्हें उकसाने का प्रयास किया। वह अपनी पत्नी से अभद्रता करने लगा। इससे नाराज पत्नी ने शराबी पति को खंभे से बांध दिया। खंभे से बांधे गए व्यक्ति की पहचान संजू चौधरी के रूप में हुई है, जबकि उन्हें बांधने वाली उसकी पत्नी है। जब शराबी पति गाली-गलौच करने लगा तो उसके मुंह में टेप भी चस्पा कर दिया गया। महिला का आरोप है कि शराब ने उसके परिवार की खुशियां छीन ली हैं और जब वह खुद शराबबंदी की लड़ाई लड़ रही है, तब उसका पति शराब पीकर आंदोलन की भावना को कमजोर कर रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (इनपुट- शौकत बिसाने)

यह भी पढ़ें-

मुंबई के चेंबूर में स्कूल वैन पर गिरा बड़ा पेड़, 10 बच्चे थे सवार, एक छात्र की मौत-कई जख्मी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।