मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक स्कूल वैन पर अचानक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसमें वैन में सवार करीब 10 स्कूली बच्चे फंस गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है। अन्य बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कई बच्चों के घायल होने की भी खबर है। एक बच्चा वैन के अंदर काफी देर तक फंसा रहा, जिसकी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी देरी हुई। वैन तिलकनगर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की है।
पेड़ को काटकर हटाया, फिर बच्चों को निकाला बाहर
ये हादसा मुंबई के चेंबूर इलाके में दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर हुआ है। स्कूल वैन जब 11 नंबर रोड से गुजर रही थी तभी उसके ऊपर अचानक पेड़ गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ को काटकर हटाने और बच्चों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
इस हादसे में 10 बच्चे घायल हो गए थे जिनमें से 5 गंभीर रूप से घायल हुए छात्रों को जेन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं, 4 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। ज्यादातर बच्चे 8 से 14 साल के बीच बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना में विहान श्रीवास्तव को गंभीर चोटें आई थीं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हादसे का वीडियो आया सामने-
'कई पत्र लिखने के बावजूद BMC ने नहीं की कार्रवाई'
इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। चेंबूर के स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को कई पत्र लिखकर पेड़ों की छंटाई या उन्हें हटाने की मांग की थी। इससे पहले भी यहां ऐसी ही एक घटना हो चुकी थी। लेकिन कई पत्र लिखने के बावजूद BMC ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मुंबई में हो सकती है भारी बारिश
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया है।
यह भी पढ़ें-
मुंबई और नवी मुंबई में भारी बारिश से बढ़ीं मुश्किलें, थम गई रफ्तार, कई जगहों पर जलजमाव, देखें VIDEO