A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी तो पूरी पाकिस्तान टीम से भी अच्छा कैच पकड़ती हैं, बच्चे को नेट प्रैक्टिस करवाती महिला को देख आप भी यही कहेंगे

आंटी तो पूरी पाकिस्तान टीम से भी अच्छा कैच पकड़ती हैं, बच्चे को नेट प्रैक्टिस करवाती महिला को देख आप भी यही कहेंगे

एक महिला को मैदान में अपने बेटे को क्रिकेट की प्रैक्टिस करवाते देखा गया। इस दौरान महिला अपने बेटे के शॉट पर ऐसे कैच लपकती है कि देखने वालों के होश ही उड़ गए।

बैटिंग प्रैक्टिस करता दिखा बालक- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA बैटिंग प्रैक्टिस करता दिखा बालक

कहते हैं कि बच्चों का सपना पूरा हो, इसके लिए मां-बाप को भी उतना ही मेहनत करना पड़ता है। जितना उस बच्चे को करना पड़ता है। खासतौर पर तब जब बेटे को क्रिकेटर बनाने का सपना हो। क्रिकेट का तो इतिहास रहा है कि अगर किसी भी बच्चे को क्रिकेटर बनाना होता है तो उसे बचपन से ही ट्रेनिंग देनी पड़ती है। चाहे वह भारत का कोई भी खिलाड़ी हो। अगर आप उनकी तैयारी पर नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि क्रिकेटर्स इंडियन टीम में शामिल होने के लिए बचपन से ही मेहनत करते हैं। तब कहीं जाकर उन्हें सफलता मिलती है।

बेटे को नेट प्रैक्टिस करवाते दिखी महिला

इसी सपने को साकार करने के लिए एक मां को अपने बेटे के साथ क्रिकेट पीच पर नेट प्रैक्टिस करते देखा गया। बेटे की बैटिंग में सुधार हो सके इसलिए महिला खुद अपनी निगरानी में उस बच्चे के बैटिंग स्किल पर फोकस कर रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बच्चे को स्ट्रेट नॉकिंग करवा रही है। महिला को बच्चे के सामने अंडरहैंड बॉल फेंकते हुए देखा जा सकता है। वहीं, वह बच्चा बॉल पर दनादन अच्छे शॉट लगाए जा रहा है। उधर, महिला भी एक हाथ से बॉल को कैच करते दिख रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बच्चा जोर से शॉट लगा रहा है फिर भी महिला उसके बॉल को मात्र एक हाथ से रोक लेती है।

महिला का कैच देख लोगों ने की तारीफ

महिला के इस कैच को देख इंटरनेट की जनता इम्प्रेस हो गई। लोग महिला के इस परफॉर्मेंस को देख यह कहने लगे कि पूरी पाकिस्तान टीम से ज्यादा अच्छा कैच तो यह महिला पकड़ रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adultsociety नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वह, वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- वाह आंटी जी वाह! दूसरे ने लिखा- आंटी को तो महिला क्रिकेट टीम में होना चाहिए था। तीसरे ने लिखा- यह महिला अगली झूलन गोस्वामी या फिर फिमेल युवराज सिंह बन सकती थी लेकिन इसके परिवार वालों ने इसे हाउस वाइफ बनाना ठीक समझा।

ये भी पढ़ें:

महाकुंभ के रास्ते में पड़ा फ्लाईओवर, लोग भगवान समझ बैठे, उचक-उचक कर खूब लिए आशीर्वाद

'पेंशन का पैसा ताऊ लड़कियों पर उड़ा रहे', खूबसूरत डांसर को देख मचलने लगा अंकल का दिल, एक-एक ठुमके पर बरसाए नोट