1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी ने किचन में दिखाया अपना गजब का जुगाड़, उनका दिमाग देख आप भी करेंगे तारीफ

आंटी ने किचन में दिखाया अपना गजब का जुगाड़, उनका दिमाग देख आप भी करेंगे तारीफ

जुगाड़ के मामले में भारत की महिलाएं किसी से कम नहीं है। वो ऐसे-ऐसे जुगाड़ कर सकती है जिसे देखने के बाद लोग भी हैरान हो जाएंगे। अभी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA किचन में महिला ने बताया गजब का जुगाड़

जुगाड़ की जब कभी भी बात होगी तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले हमारे देश और यहां के लोगों का ही आएगा। भारत में कई सारे काम तो लोग अपने जुगाड़ से ही पूरा कर लेते हैं। आपने भी कई मौकों पर कोई न कोई जुगाड़ तो लगाया ही होगा। लेकिन अगर नहीं लगाया है और यह जानना है कि लोग किस तरह के जुगाड़ करते हैं तो यह जानने का सबसे सही प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है। सोशल मीडिया वो जगह है जहां जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो वायरल होते हैं और हर जुगाड़ पहले वाले से अलग और अनोखा होता है। अभी भी एक गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप भी अपने किचन में ट्राई कर सकते हैं। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं। 

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला किचन में सबसे पहले एक पन्नी लगाती है और उसके ऊपर आटे का गोला रख देती है। इसके बाद फिर एक पन्नी और फिर एक गोला, फिर एक पन्नी और फिर एक गोला, ऐसे करते-करते वो 6-7 गोले रखती है। इसके बाद सबसे ऊपर एक आखिरी पन्नी रखती है और उसके ऊपर चकला रखती है। चकले से फिर वो उसे दबाती है। फिर क्या था वो पन्नी हटाती जाती है और रोटी के लिए तैयार गोले को निकालती है। इस तरह महिला ने गोले को बेले बिना रोटी बेल लिया। महिला के इस जुगाड़ के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @theonly_nitish नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हैकर है भाई हैकर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तगड़ा जुगाड़ लगाया है इन्होंने तो। दूसरे यूजर ने लिखा- हैकर बोलती पब्लिक। तीसरे यूजर ने लिखा- टैलेंटेड है काफी। चौथे यूजर ने लिखा- निंजा टेक्निक है भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- होली आने वाली है, पापड़ बनाऊंगी ऐसे ही।

ये भी पढ़ें-

बहुत तेजस्वी लोग हैं इंडिया में, हरकत देखने के बाद आपके ही होश उड़ जाएंगे

भाई की पसंदीदा औरत ने ये क्या कर दिया, Video देखकर नहीं रुकेगी हंसी