A
Hindi News वायरल न्‍यूज 'नागिन नहीं बनी, प्रेमी संग भागी हूं', बिस्तर पर केंचुली छोड़ गायब हुई युवती ने इंस्टा पर शेयर किया VIDEO

'नागिन नहीं बनी, प्रेमी संग भागी हूं', बिस्तर पर केंचुली छोड़ गायब हुई युवती ने इंस्टा पर शेयर किया VIDEO

औरेया में बिस्तर पर सांप की केंचुली छोड़कर गायब हुई रीना का पूरा सच सामने आ गया है। उसने एक वीडियो जारी कर शादी की बात कबूली है और परेशान ना करने की चेतावनी भी दी है।

auraiya snake viral news- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT बिस्तर पर सांप की केंचुली छोड़कर गायब हो गई थी युवती।

यूपी के औरैया की गायब युवती रीना, जिसकी 'नागिन' बनने की अफवाह फैली थी, अब इंस्टाग्राम पर सामने आई है। उसने वीडियो में बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी कर चुकी है। इंस्टाग्राम पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है। बिस्तर पर मिली सांप की केंचुली के बाद फैले अंधविश्वास पर अब विराम लग गया है। 

नागिन गानों की परफॉर्मर है रीना

वायरल वीडियो में रीना ने परिवार से अपील की है कि किसी को परेशान न किया जाए। रीना ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से घर से भागकर वीडियो में दिख रहे युवक के साथ शादी कर ली है। एक और वीडियो में वह युवक को अपना पति बताते हुए ससुराल पक्ष और पति के खिलाफ कोई मामला न बनाने की अपील भी करती नजर आई। रीना पहले से ही इंस्टाग्राम पर नागिन गानों की परमानेंट परफॉर्मर है।

देखें वीडियो-

बिस्तर पर केंचुली छोड़ प्रेमी के साथ भागी

दरअसल, ये पूरा मामला ओरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। रीना ने फिल्मी अंदाज में घर से फरार होने का पूरा ड्रामा रचा था। उसने अपने कपड़ों में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दिया था। सुबह जब परिजनों ने कमरा देखा और बिस्तर पर केंचुली देखी तो उसके बाद गांव में 'लड़की नागिन बन गई' की अफवाह फैल गई। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

वीडियो हुआ वायरल

पुलिस ने युवती का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। क्षेत्र के थाना प्रभारी अजय कुमार ने इस घटना को पूरी तरह से एक फिल्मी ड्रामा बताया था। अब युवती ने वीडियो जारी कर इस पूरी घटना का खुलासा किया है। उसने बताया कि वह अपने बिस्तर में केंचुली छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी। वीडियो में उसने शादी की बात कबूली है और घरवालों को चेतावनी दी है कि उन्हें परेशान न किया जाए। (रिपोर्ट- दीपेंद्र सिंह)