1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'खुशी का कोई पासपोर्ट नहीं होता...'57 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई महिला को नवरात्र पर गरबा खेलते देख बोले यूजर्स, VIDEO

'खुशी का कोई पासपोर्ट नहीं होता...'57 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई महिला को नवरात्र पर गरबा खेलते देख बोले यूजर्स, VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर नवरात्र का एक वीडियो सामने आया है जिसमें 57 वर्षीय एक महिला को गरबा खेलते हुए दिखाया गया है। उसके उल्लास को देखकर यूजर्स ने इस पर काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

australian women garba dance,australian women garba- India TV Hindi
Image Source : IG/OFFICIALHUMANSOFBOMBAY गरबा खेलती महिला।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक 57 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई महिला नवरात्र पर गरबा खेलते हुए दिखाई दे रही है। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे द्वारा साझा की गई एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने गरबा सीखने की अपनी प्रेरक कहानी के बाद सबका दिल जीत लिया है। इस पोस्ट में कैट के गरबा सीखने से लेकर भारत में नवरात्र मनाने के उनके सपने को बखूबी दिखाया गया है। कैप्शन में बताया गया है कि, कैसे 2019 में, केट और उनकी दोस्त अबी ऑस्ट्रेलिया में एक गरबा नाइट में शामिल हुई थीं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @officialhumansofbombay नामक हैंडल से शेयर किया गया है ​जिसमें cate_dancing को टैग भी किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'हमें एक भी स्टेप नहीं आता था, हम बस वहां खड़े होकर लोगों के पैर देखते रहते थे। लेकिन आखिरी 20 मिनट में, मैंने उससे कहा, हम यहाँ डांस करने आए हैं, चलो करते हैं! जैसे ही मैं भी शामिल हुई... मैं पूरी तरह से झूम उठी।' कैप्शन में बताया गया है, केट ने किशोरावस्था में जैज़, टैप, बैले और समकालीन डांस स्टाइल्स की ट्रेनिंग ली थी, प्रोफेशनल तरीके से डांस भी किया मगर शादी, बच्चों और काम के बोझ तले दबकर, डांस से दूर हो गईं। बाद में बॉलीवुड फिल्मों ने उनके जुनून को फिर से जगाया और उन्हें पर्थ के एक डांस स्टूडियो में ले गईं, जहाँ उन्होंने प्रशिक्षक मैत्री के मार्गदर्शन में गरबा सीखा।

गरबे की तारीफ में कही ये बातें 

कैट ऑस्ट्रेलिया में अपने घर पर नवरात्र मनाती रहती हैं। कैप्शन में लिखा है, '57 साल की उम्र में भी मैं आधी रात तक गरबा खेलती हूं। अब यह मेरे लिए सिर्फ़ एक नृत्य नहीं है, यह मुझे याद दिलाता है कि आनंद की कोई सीमा नहीं होती, कोई उम्र नहीं होती, कोई पासपोर्ट नहीं होता।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर एक यूजर ने लिखा, 'मुझे बहुत अच्छा लगा कि उसने ड्रेस कोड का कितना अच्छा पालन किया है। बहुत ही शानदार।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह अद्भुत और प्रेरणादायक है!' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'आपके साथ नाचना हमेशा बहुत आनंददायक होता है।' वहीं, चौथे यूजर ने लिखा कि, 'सचमुच प्रेरणादायक और मुझे यह बेहद पसंद है शुद्ध आनंद और मुक्ति।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें
Viral Video: NRI दोस्तों की फोटो लेकर डिजिटल गरबा खेलने लगा ये शख्स, नवरात्र के लिए की मजेदार व्यवस्था 

Viral Video: सबरीमाला तीर्थयात्रियों की 54 किलोमीटर की नंगे पांव यात्रा देख दंग रह गया अमेरिकी व्लॉगर, वायरल हो रहा रिएक्शन