1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत का कबाड़ विदेशों का फैशन! कुछ नहीं मिला तो कार्डबॉक्स की बना दी ड्रेस, देखते ही हंसी छूट जाएगी

भारत का कबाड़ विदेशों का फैशन! कुछ नहीं मिला तो कार्डबॉक्स की बना दी ड्रेस, देखते ही हंसी छूट जाएगी

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक फेमस ब्रांड अनोखी ड्रेस काफी वायरल हो रही है। इसमें मॉडल को कार्डबॉक्स को कैरी करते हुए दिखाया गया है।

Balenciaga Latest Dress, Balenciaga Fashion, Viral News, Viral Photo, Viral News in Hindi- India TV Hindi
Image Source : IG/@CELEBSIMULATION कार्डबॉक्स की बनी ड्रेस।

Viral Video : लग्जरी फैशन ब्रांड बालेंसियागा (Balenciaga) ने एक बार फिर इंटरनेट को हिला दिया है। इस बार ब्रांड की नई 'शिपिंग बॉक्स ड्रेस' या 'कार्डबोर्ड बॉक्स ड्रेस' सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यह ड्रेस देखकर लगता है जैसे किसी ने अमेज़न या फ्लिपकार्ट का कार्डबोर्ड बॉक्स पहन लिया हो। कीमत? महज 8,900 डॉलर यानी भारतीय रुपये में लगभग 7.5 लाख से ज्यादा! सुनकर हंसी छूट जाएगी, लेकिन ये फैशन जगत की नई बहस बन गई है। इन तस्वीरों के वायरल होते ही भारतीय लोगों ने इस फैशन की गजब की मौज ली मगर बाद में कहानी में एक ट्विस्ट भी सामने आया। 

 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरें 

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर @celebsimulation नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल इमेजेस में यह ड्रेस पूरी तरह से कार्डबोर्ड बॉक्स जैसी दिख रही है—टेप लगे हुए, 'हैंडल विद केयर' जैसे प्रिंट्स के साथ। कुछ पोस्ट्स में इसे 9,900 डॉलर तक बताया गया। कई यूजर्स ने मजाक उड़ाया, “अब तो घर के गैरेज से बॉक्स उठाकर पहन लो, लाखों बच जाएंगे।”

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

जैसे ही तस्वीरें वायरल हुईं, यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं। एक व्यक्ति ने मजाक में कहा, 'जब आप अमेज़न में अपनी नौकरी को बहुत गंभीरता से लेते हैं।' दूसरे ने लिखा, 'तो इसीलिए मेरा अमेज़न ऑर्डर हमेशा देर से आता है।' तीसरे ने कहा कि, 'लोग जानते हुए भी कि यह गलत है, मूर्खतापूर्ण तरीके से इसका समर्थन कर रहे हैं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'हे भगवान! पहले तो यह पीले रंग का कूड़े का थैला था… अब यह?' एक और यूजर ने लिखा कि, 'यह बहुत ही बेवकूफी भरा और पैसे की बर्बादी है… इस फालतू चीज़ पर पैसा बर्बाद करने से पहले बेघरों को खाना खिलाओ, वरना लोग किसी भी चीज़ पर पैसा बर्बाद कर देंगे।'  

कहानी में आया ट्विस्ट 

जब इन तस्वीरों की जांच की गई तो पता चला कि, सभी फोटो AI जनरेटेड थीं। असल में बालेंसियागा ने ऐसी कोई ड्रेस लॉन्च नहीं की। ये भ्रम पैदा हुआ फेमस ब्रांड की पुरानी फोटो को लेकर जो कि, बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की थीं। इसमें एक मॉडल को एक साधारण पीले रंग का प्लास्टिक बैग लिए हुए देखा गया। लेकिन वास्तव में यह एक डिज़ाइनर आइटम था, जिसने एक बार फिर दिखाया कि कैसे यह ब्रांड फैशन में साधारण वस्तुओं के साथ प्रयोग करता है। इसका वीडियो भी एक्स पर काफी वायरल हुआ था। 

इस तस्वीर की वजह से, जब "बैलेंसियागा" शिपिंग बॉक्स ड्रेस की तस्वीरें ऑनलाइन दिखाई देने लगीं, तो कई लोगों ने इसे असली मान लिया। गत्ते के डिब्बे को ड्रेस में बदलने का विचार उन्हें ज़्यादा अजीब नहीं लगा। हालांकि, सच्चाई यह है कि ऐसी कोई ड्रेस मौजूद ही नहीं है। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
मुरथल के ढाबे में नॉनवेज क्यों नहीं बनता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; वीकेंड पर जाने से पहले जान लें  

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन