A
Hindi News वायरल न्‍यूज पलक झपकते ही हरे से पीला हो गया केला, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये जहर, देखें Viral Video

पलक झपकते ही हरे से पीला हो गया केला, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये जहर, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केलों को केमिकल में डुबोते एक शख्स को दिखाया गया है जो एक मिनट में केलों का रंग बदल देता है।

banana colour changed, banana in chemical video, banana dip into chemical, viral video, trending vid- India TV Hindi Image Source : X/@DHARMA0292 60 सेकंड में बदला केलों का रंग।

Viral Video: सावधान! अगर आप भी अपनी डाइट में रोजना केलों का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत को खतरा हो सकता है। ये बातें हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि, इसके पीछे है एक वायरल वीडियो। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स केलों के गुच्छे को रंगीन पानी (जो दिखने में केमिकल प्रतीत होता है) में डुबोता है और अचानक से उसका कलर झट से हरे से पीला हो जाता है। ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी सदमे में आ गए हैं। हालांकि, वीडियो को देखने के बाद लोगों ने दावा किया है कि, ये वीडियो फेक है मगर कई लोगों ने शख्स की ऐसी हरकत पर हैरत जताई है। 

एक्स पर सामने आया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @Dharma0292 नामक हैंडल से शेयर किया गाया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे मुंह को कपड़े से ढके हुए एक शख्स पहले हरे रंग के कच्चे केलों के गुच्छे को केमिकल में डुबोता है और फिर उसके बाद उन केलों का रंग पलक झपकते ही बदल जाता है। ये नजारा बेहद हैरान कर देने वाला है। हालांकि, इसे लेकर लोगों ने अलग—अलग दावे भी किए हैं।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मिली—जुली प्रतिक्रिया दी है। इसमें ज्यादातर लोगों ने वीडियो को फेक बताया और कहा कि, 22 सेकंड पर वीडियो में एक कट लगा है जिससे साफ पता चलता है कि उसी दौरान केले बदले गए हैं यानी वीडियो फेक है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि, 'पहले Editing करना सीखो 2l—22 second पर cut सही से नहीं है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मैंने तो अब केले खाने बंद ही कर दिए..!' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के लिए आजीवन कारावास ही इसका समाधान है। इन लोगों को जेल में सड़ना चाहिए।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'कैमिकल और उत्पाद की वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। भारत में खाने-पीने की बैटरी पर एस नियंत्रण की बहुत कमी है।' एक और यूजर ने वीडियो को फेक बताते हुए लिखा कि, 'वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करते हैं....दोनों केले अलग-अलग हैं।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें
Funny Video Viral: डोगेश भाई के साथ प्रैंक करना पड़ा महंगा, 1 सेकंड में पूरी पलटन ने चखा दिया मजा 
 

Cute Video: ये बच्चा तो IAS निकलेगा! मां के सवालों पर दिए ऐसे जवाब सुनकर यूजर्स भी हो गए हैरान