A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 300 फीट की गहराई पर बनी गुफा, यहां रहती हैं बिना आंख वाली मछलियां, हजारों साल से सूरज की किरण नहीं पहुंची

300 फीट की गहराई पर बनी गुफा, यहां रहती हैं बिना आंख वाली मछलियां, हजारों साल से सूरज की किरण नहीं पहुंची

गहराई पर रहने वाली मछलियों की कई पीढ़ियों ने कभी सूरज की रोशनी नहीं देखी है। इस वजह से उनकी आंखें विलुप्त हो चुकी हैं। ये मछलियां ध्वनि तरंगों के जरिए अपना रास्ता पहचानती हैं।

Bastar- India TV Hindi
Image Source : BASTAR.GOV बस्तर की रहस्यमयी गुफा

छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में एक ऐसी गुफा है, जहां हजारों सालों से सूरज की एक किरण तक नहीं पहुंची है। हैरान करने वाली बात यह है कि गुफा 300 फीट की गहराई पर बड़े इलाके में फैली है। यह देश की सबसे गहरी और पुरानी गुफाओं में से एक है। इस गुफा के अंदर कई तरह के जीव रहते हैं, लेकिन सबसे अनोखी यहां की बिना आंखों वाली मछलियां हैं। इन मछलियों ने कई पीढ़ियों से सूरज की रोशनी ही नहीं देखी है। इस वजह से उनकी आंखें खत्म हो चुकी हैं।

Image Source : bastar.govबस्तर की गुफा

इस गुफा को देखकर ऐसा लगता है कि कुदरत ने इंसानों से दूर अपनी एक अलग ही दुनिया बसाई है। यह जगह बस्तर की कांगेर घाटी में जमीन के काफी नीचे छिपी है। जंगल की इन परतों के नीचे झांक कर देखने पर नजारा किसी एलियन प्लेनेट जैसा लगने लगता है।

Image Source : bastar.govबस्तर की अंधेरी गुफा

अंधी मछलियां सबसे बड़ी पहेली

यहां की सबसे बड़ी पहेली हैं, यहां की अंधी मछलियां। अनंत अंधेरे में रहते-रहते इन मछलियों की आंखें ही लुप्त हो गई हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि बिना आंखों के भी ये बड़ी आसानी से रास्ता ढूंढ लेती हैं। माना जाता है कि ये अपने आसपास की चीजों से टकराकर लौटने वाली ध्वनि तरंगों के जरिए रास्ता पहचानती हैं।

Image Source : bastar.govबस्तर की अंधेरी गुफा

चुना पत्थर के प्राकृतिक झूमर

गुफा की छत से लटकते चूना पत्थर के ये प्राकृतिक झूमर किसी भी कलाकार की कल्पना से परे हैं। यहां सन्नाटा इतना गहरा है कि आपको अपनी धड़कन साफ सुनाई देगी। माना जाता है कि इन गुफाओं के कई रास्ते आज भी अनसुलझे और अनछुए हैं। इन गुफाओं के अंदर हमेशा ही अंधेरा रहता है। इसलिए यहां जाने वाले लोगों को अपने साथ टॉर्च ले जाना बेहद जरूरी होता है। गुफा तक पहुंचने का रास्ता डरावना भी है। ऐसे में यहां जाने वाले पर्यटकों को रोमांच का पूरा डोज मिलता है।

यह भी पढ़ें-

'टूट जाई राजाजी पलंग...' पर ठुमके लगातीं दिखीं थाना प्रभारी, Video Viral होते ही मच गया बवाल

पुल की रेलिंग से हवा में लटका ट्रैक्टरों से लदा ट्रॉला, सांसें थाम देने वाला VIDEO आया सामने