A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टूटे नहीं टूटेगा यह पलंग, शख्स ने ईंट और सीमेंट से बना दिया बेड, देख लोग बोले- सदियों बाद पैदा होता है ऐसा इंजीनियर

टूटे नहीं टूटेगा यह पलंग, शख्स ने ईंट और सीमेंट से बना दिया बेड, देख लोग बोले- सदियों बाद पैदा होता है ऐसा इंजीनियर

आमतौर पर आपने देखा होगा कि बिस्तर लकड़ियों से बनाए जाते हैं और उन्हें बनाने का काम बढ़ई करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक शख्स का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कमरे में रखे बिस्तर को लकड़ी से नहीं बल्कि ईंट और सीमेंट से तैयार करते हुए नजर आ रहा है।

ईंट और सीमेंट से बना बिस्तर- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ईंट और सीमेंट से बना बिस्तर

सोशल मीडिया पर हमें कब क्या देखने को मिल जाए इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो ऐसे भी नजारे सामने दिख जाते हैं, जिन्हें देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। जिसमें एक शख्स ईंट और सीमेंट से एक शानदार बिस्तर बनाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसने इस बिस्तर को बनाने वाले इंजीनियर को सलामी ठोक ली।

शख्स की कारीगरी की तारीफ तो बनती है 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अंदर कमरे में ईंट और सीमेंट की मदद से बेडनुमा संरचना तैयार करते नजर आ रहा है। वह ईंट पर ईंट रख एक बिस्तर तैयार कर रहा है। बिस्तर की मजबूती के लिए वह ईंटों को दीवार की तरह सीमेंट से चिपकाए जा रहा है। जब ईंट और सीमेंट से बेड का ले आउट तैयार हो गया, तब वह शख्स उस बिस्तर को पेंट करना शुरु कर देता है। पेंटिंग का काम पूरा करने के बाद वह शख्स उस बेड पर गद्दे लगाना शुरू कर देता है और बेड के बीच में वह कुछ ईंटों के बड़े-बड़े टुकड़ों को रख देता है। ईंट और सीमेंट से तैयार यह बिस्तर देखने से बहुत ही सुंदर लग रहा है और इसे देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि इसे ईंट और सीमेंट से तैयार किया गया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर @Hetal's Art नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 78 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर डेढ़ हजार लोगों ने कमेंट भी किया है और इस बिस्तर को सबसे मजबूत बिस्तर बताया है। जो टूटे कभी नहीं टूट सकता। 

ये भी पढ़ें:

बीच बाजार डांस कर रही थी लड़की, तभी पकड़ ले गई पुलिस, आगे जो हुआ वह आपको इस पोस्ट से पता चल जाएगा

इस इंडियन ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, कीमत इतनी कि इस दाम में बड़े-बड़े बंगले आ जाएं