A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अगर करोगे होली पर हुड़दंग तो! त्योहार से पहले पुलिस ने डाला एक पोस्ट, हो रहा है वायरल

अगर करोगे होली पर हुड़दंग तो! त्योहार से पहले पुलिस ने डाला एक पोस्ट, हो रहा है वायरल

कल होली का त्योहार है और होली के दिन कोई हुड़दंगई न करे, इसके लिए बिहार पुलिस ने एक पोस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि उस पोस्ट में बिहार पुलिस ने क्या कहा है।

Bihar police, viral post- India TV Hindi
Image Source : X/@BIHAR_POLICE बिहार पुलिस के पोस्ट का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया आज के समय में लोगों तक बात पहुंचाने और लोगों से कुछ साझा करने का बहुत ही बेहतरीन तरीका बन चुका है। आप भी तो सोशल मीडिया पर का यूज करते ही होंगे और हर दिन तरह-तरह के खूब सारे पोस्ट देखते होंगे। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा मजाकिया और जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं लेकिन इसके अलावा भी कई सारे पोस्ट वायरल होते हैं जिसमें जरूरी मैसेज होता है और अभी एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो रहा है। वो पोस्ट बिहार पुलिस का बनाया हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि पोस्ट में क्या लिखा हुआ है।

बिहार पुलिस ने क्या कहा?

कल होली का त्योहार है और इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार पुलिस ने एक पोस्ट किया है जो हुड़दंग करने वालों को चेताने के लिए और लोगों को जानकारी देने के लिए है। पोस्ट में लिखा है, 'अगर करोगी होली पर हुड़दंग तो सामने खड़े मिलेंगे हम।' वहीं कैप्शन में लिखा है, 'होली खुशियों का त्योहार है, हुड़दंग का नहीं। मर्यादा और सुरक्षा का सम्मान करें, जरूरत पड़ने पर तुरंत 112 डायल करें।' बिहार पुलिस ने अपने इस पोस्ट से हुड़दंग करने वालों को चेताया भी है और आम जनता तो 112 के बारे में बताया भी है। इसी कारण पोस्ट वायरल हो रहा है।

यहां देखें बिहार पुलिस का वो पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @bihar_police नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अत्यंत सराहनीय प्रयास आपके द्वारा। दूसरे यूजर ने लिखा- आप पर गर्व है। तीसरे यूजर ने लिखा- अगर करोगे हुड़दंग तो हम तोड़ देंगे तुम्हारा अंग-अंग।

ये भी पढ़ें-

ऐसा करने पर तो कोई भी बुरा मान जाएगा, वायरल हो रहा Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

AI गलत लोगों के हाथ लग गया है, वायरल Video देख आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें