1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत की आजादी से पहले स्कॉटिश व्यक्ति ने पेश किया था देश का पहला Budget, नाम तक नहीं सुना होगा आपने

भारत की आजादी से पहले स्कॉटिश व्यक्ति ने पेश किया था देश का पहला Budget, नाम तक नहीं सुना होगा आपने

आप अगर ऐसा सोचते हैं कि भारत में आजादी के बाद से बजट पेश होना शुरू हुआ तो ऐसा नहीं है। भारत के आजाद होने से पहले से ही बजट पेश होता आया है और हम आपको उससे जुड़ी एक गजब की जानकारी देने जा रहे हैं।

Budget- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक फोटो

आज 1 फरवरी है और जो लोग न्यूज से खुद को अपडेट रखते हैं, वो सभी लोग जानते होंगे कि आज के दिन बजट पेश होने वाला है। FM निर्मला सीतारमण आज सदन में बजट पेश करेंगी। आपको बता दें कि यह 9वां बजट होगा जिन्हें वो पेश करेंगी। लेकिन आज हम आपको बजट से जुड़ी एक ऐसी जानकारी देंगे जो आपने आज तक नहीं सुनी होगी। आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आजादी से पहले अपने देश का पहला बजट किस शख्स ने पेश किया था। आइए फिर आपको ये जानकारी देते हैं।

किस शख्स ने पेश किया था बजट

जो लोग ऐसा सोचते हैं कि आजादी के बाद से ही भारत में बजट पेश होना शुरू हुआ, वो गलत सोचते हैं। जब भारत पर ब्रिटिश राज था, तब से बजट पेश होता आया है। आपको बता दें कि एक स्कॉटिश व्यक्ति ने भारत का पहला बजट पेश किया था। जिस स्कॉटिश व्यक्ति ने पहला बजट पेश किया था उनका नाम जेम्स विल्सन था और साल 1860 में भारत का पहला बजट पेश किया गया था। बता दें कि 7 अप्रैल 1860 को भारत का आजादी से पहले का पहला बजट विल्सन ने पेश किया था, जो उस समय ब्रिटिश वित्त मंत्री थे।

बजट से जुड़ी ये जानकारी भी जान लीजिए।

आइए आपको अब यह बताते हैं कि भारत के आजाद होने के बाद देश में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड किसके नाम पर है। अभी तक के हिसाब से यह रिकॉर्ड भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। मोरारजी देसाई ने सबसे ज्यादा बार यानी 10 बार बजट पेश किए थे।

ये भी पढ़ें-

इस पापी को कभी माफ नहीं किया जाएगा! लड़के को लोग क्यों बोल रहे हैं ऐसा, Video देख जान जाएंगे सब

इसे कहते हैं व्यापारी दिमाग, ऑटो वाले अंकल का दिमाग देख आप भी करेंगे तारीफ, देखें Video