A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गुजिया बनाने से पहले आप भी देख लीजिए यह जुगाड़, Video हो रहा है वायरल

गुजिया बनाने से पहले आप भी देख लीजिए यह जुगाड़, Video हो रहा है वायरल

एक नए जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी 'वाह' कहेंगे। आइए आपको फिर बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/STREETFOODINKITCHEN वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश के लोगों में आपको भले कोई दूसरा टैलेंट देखने को मिले या फिर न मिले मगर जुगाड़ करने वाला टैलेंट जरूर देखने को मिल जाएगा। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से जुगाड़ कर ही लेते हैं और कई सारे लोग तो जुगाड़ करने में एकदम माहिर होते हैं और जो लोग माहिर होते हैं, उनके जुगाड़ वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर न जानें कितने सारे जुगाड़ वाले वीडियो देखे होंगे और कई सारे वीडियो ने आपका दिल भी जीता होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने वाह किया है। आइए आपको इस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

कल होली का त्योहार मनाया जाएगा और उससे पहले लगभग हर कोई गुजिया बनाता है। आपने अब तक अगर गुजिया नहीं बनाया है तो फिर वायरल वीडियो का जुगाड़ जान लीजिए। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि महिला गुजिया के लिए पहले तो मैदे या फिर आटे को रोटी की तरह बेलती है और फिर जगह-जगह पर मावा रख देती है। इसके बाद वो रोटी को मोड़ती और ग्लास से उसे काट देती है। इस तरह महिला ने एक ही बार में जुगाड़ से कई सारा गुजिया बना लिया। एक बार आप भी वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर streetfoodinkitchen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 79 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने वाह लिखा है। वहीं कुछ लोगों ने अलग रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह आइडिया इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- दीदी मेरी मम्मी बहुत मारेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- चलो एक और ट्रिक पता चल गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

होली से पहले मार्केट में आई बड़ी गजब की पिचकारी, देखकर खरीदने का करेगा मन

दुनिया की सारी क्रिएटिविटी शायद शादियों में ही हो रही है, यकीन नहीं तो देख लीजिए Video