सोशल मीडिया एक ऐसा वीडियो है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाएगा जो आपका ध्यान खींच लेगा या फिर हैरान कर देगा। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन जितने सारे वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। इसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी हरकत, डांस और इनके अलावा भी बहुत कुछ देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आप अब तक न जानें कितनी शादियों में गए होंगे और वहां जयमाला की अलग-अलग तैयारियां भी देखी होगी मगर ऐसा कुछ नहीं देखा होगा जो वीडियो में नजर आया। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि स्टेज पर एक ट्रैक बनाया गया है और दोनों साइड में एक कार्ट है जिसपर आधा-आधा दिल बना हुआ है। दूल्हा और दुल्हन दोनों साइड में चढ़ गए हैं और अपने हाथ में फायर गन लिए हुए एंट्री कर रहे हैं। दोनों जब करीब आ जाते हैं तो वो दिल जुड़कर पूरे हो जाते हैं। अब ऐसा आइडिया कौन लाया, यह तो नहीं पता मगर वीडियो इसी कारण वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'आजकल गांव की शादियों में नए-नए तरीके से जयमाला हो रहा है। गांव में यह दिल वाला स्टेज तो बहुत ज्यादा फेमस हो गया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख भी लिया है, बस यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह किसकी शादी का वीडियो है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अभी बाजार में मटन का क्या चल रहा है रेट? होली से पहले जान लीजिए कीमत
बच्चों ने जुगाड़ से बनाई अपनी नाव वाली रेल, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल