1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. MMS Leak होने के बाद इस Bengali Couple के दनादन बढ़े फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ एक और वीडियो

MMS Leak होने के बाद इस Bengali Couple के दनादन बढ़े फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ एक और वीडियो

Bengali Influencer Couple Video: बंगाली इन्फ्लुएंसर में लड़के के फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इनके एक वायरल एमएमएस को सोशल मीडिया यूजर्स के बीच लंबी चर्चा चल रही है। अब इनका एक और वीडियो वायरल हुआ है।

instagram viral couple viral video, viral video couple link, new instagram viral video, instagram co- India TV Hindi
Image Source : IG/@_IAMSOFIK_ कंटेंट क्रिएटर्स का वीडियो वायरल।

Bengali Influencer Couple Video: इंस्टाग्राम पर इन दिनों MMS Leak होने की वजह से एक बंगाली इंफ्लुएंसर काफी ट्रेंड में है। करीब 15 मिनट के प्राइवेट वीडियो के लीक होने के बाद इंफ्लुएसर के फॉलोअर्स में काफी बढ़ोतरी देखी गई। पल्ली ग्राम टीवी के इस सदस्य ने अपने माफीनामे वाले वीडियो में MMS Scandal पर सफाई देते हुए दावा किया था कि उन्हें ब्लैकमेल किया गया था। हाल ही में इंफ्लुएंसर ने एक और वीडियो शेयर किया है। 

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 5 लाख के पार 

गौरतलब है कि, सोफिक एसके पश्चिम बंगाल में बतौर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लगभग 4 लाख 63 हजार थी। MMS Leak होने के एक हफ्ते बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या 5 लाख के आंकड़े को पार कर गई। अब उनके कुल फॉलोअर्स की संख्या 5 लाख 4 हजार (खबर लिखे जाने तक) है। 

Image Source : IG/@_iamsofik_इंफ्लुएंसर के फॉलोअर्स।

एक और वीडियो वायरल 

MMS Scandal के बाद अपने तीसरे वीडियो में इंफ्लुएंसर ने एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बिस्तर पर सोते हुए, हाथ में फ़ोन लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में बंगाली गाना 'अमके आमार मोटन' बज रहा है। कमेंट बॉक्स में फैन्स ने रोते हुए इमोजी पोस्ट करके अपना समर्थन दिया।

एमएमएस कांड के बाद इंफ्लुएंसर ने मांगी माफी 

एमएमएस विवाद के बाद एक वीडियो में इंफ्लुएंसर कैमरे के सामने आए और बंगाली में कहा- 'वीडियो एक साल से ज्यादा पुराना है, और मैं अब बदल गया हूं। मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान देता हूं। हालांकि, मेरे कुछ दोस्त हैं जो मेरी तरक्की को हजम नहीं कर पा रहे हैं। वे नहीं चाहते कि मैं अच्छा काम करूं, इसलिए उन्होंने वीडियो पोस्ट किया और उसे वायरल कर दिया। अब आप पूछेंगे कि उन्हें मेरा इतना प्राइवेट वीडियो कैसे मिला ? खैर, यह वीडियो मेरे पास भी नहीं था। मेरी गर्लफ्रेंड के पास था। हम किसी चीज की शूटिंग कर रहे थे, और हम दोनों ने अपने फोन उस दोस्त को दे दिए, जो हमारे पासवर्ड जानता था। हम उस पर बहुत भरोसा करते थे, इसलिए हम उसे सब कुछ बताते थे। उसने हमारे फ़ोन से वीडियो निकाल लिया और हमें ब्लैकमेल करता रहा। ब्लैकमेल से मैं इतना नाराज हो गया कि मैंने उससे सारे संपर्क तोड़ दिए। इससे वह बहुत नाराज हो गया और उसने वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। ऐसा कुछ जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं उसे अपना भाई मानता था और पिछले कुछ दिनों से उसके साथ रह रहा था, लेकिन उसने क्लिप पोस्ट करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा।' 
 

आगे कहीं ये बातें 

इंफ्लुएंसर ने अपने बयान में कहा कि, 'अगर उसने मुझे मारा होता, तो भी मैं ठीक रहता। लेकिन मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि वह यह वीडियो पोस्ट करेगा। आपमें से कुछ लोगों को यह भी लग सकता है कि यह एक मनगढ़ंत कहानी है। तो चलिए, मैं आप सबको कुछ सबूत देता हूं।' इसके बाद उन्होंने इस मामले के सबूत के तौर पर अपने दोस्त का एक वीडियो और कुछ वॉइस नोट्स शेयर किए। उन्होंने वीडियो वायरल करने वालों से ऐसा न करने की अपील करते हुए कहा कि, 'मैं अपने आत्मसम्मान को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था। आप में से कई लोगों ने कहा है कि मैंने एमएमएस क्लिप वायरल करने के लिए पोस्ट की थी, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास वह वीडियो नहीं था। मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि मुझे माफ कर दें। मेरी गलती यह थी कि मैंने वीडियो बना लिया जो मुझे नहीं बनाना चाहिए था।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
MMS वायरल करने पर कितनी सजा मिलती है, BNS की किन धाराओं में होगा एक्शन; Reels बनाने वाले जरूर जानें 
 

Instagram पर 19 मिनट का MMS लीक होते ही मचा बवाल, सर्च करने के लिए यूजर्स ने जो लिखा; देखकर चौंक जाएंगे