1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Photo: ऑटो ड्राइवर ने अपनी सीट का कराया अनोखा ट्रांसफॉर्मेशन, मजेदार जुगाड़ देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान

Viral Photo: ऑटो ड्राइवर ने अपनी सीट का कराया अनोखा ट्रांसफॉर्मेशन, मजेदार जुगाड़ देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान

Viral Photo: बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम से एक मजेदार फोटो सामने आई है। इस फोटो में एक ऑटो ड्राइवर ने अपनी सीट की जगह गेमिंग चेयर लगा रखी है, जिसने देखने के बाद लोगों ने भी मिली—जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं।

Viral Photo, Trending Photo, Funny Photo, Bengaluru Traffic Jam - India TV Hindi
Image Source : X/@NARASIMHAKAN ड्राइवर का मजेदार जुगाड़।

Viral Photo: बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम में कई बार ऐसी अनोखी चीजें देखने को मिल जाती हैं जो सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन जाती हैं। इस बार भी बेंगलुरु के जाम से ऐसी ही एक फोटो सामने आई है जो कि सोशल मी​डिया पर खूब वायरल है। इस फोटो में एक ऑटो ड्राइवर ने अपनी सीट को गेमिंग चेयर ट्रांसफॉर्म कराया है। नेटिजन्स को ये ट्रांसफॉर्मेशन इतना ज्यादा पसंद आया कि उन्होंने इस पर तरह—तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। 

एक्स पर शेयर की गई फोटो

गौरतलब है कि, बेंगलुरु समेत देश के कई हिस्सों का ट्रैफिक जाम सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। समय—समय पर इसकी कई अनोखी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। बेंगलुरु से आई ये तस्वीर इसी चर्चा की एक बानगी है। एक्स पर @NarasimhaKan नामक हैंडल से तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया कि, 'आज मुझे एक एर्गोनोमिक ऑटो का आशीर्वाद मिला।' इस पोस्ट के वायरल होते ही इसे 2,60,000 से ज़्यादा बार देखा गया। 

यूजर्स ने किया रिएक्ट 

ऑटो ड्राइवर के इस मजेदार जुगाड़ को देख नेटिजन्स काफी प्रभावित हुए। यूजर्स ने ड्राइवर की क्रिएटिविटी की दाद देते हुए उसकी तारीफ भी की। एक्स पर ही एक यूजर ने लिखा, 'यह बिल्कुल वैसी ही कुर्सी है जो मेरे कमरे में है। हे भगवान।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे यह बताए बिना कि आप बैंगलोर में हैं, मुझे बताइए कि आप बैंगलोर में हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मेरे वाले के पास गेमिंग चेयर थी। मैंने उससे ट्रैफ़िक में यूट्यूब देखने के लिए पोर्टेबल मॉनिटर लगाने को कहा।' वहीं, एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा कि, 'केवल भारत में ही हम साधारण यात्राओं को जुगाड़ की प्रतिभा के प्रदर्शन में बदल देते हैं।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें  

Viral Photo: ये हैं रियल हीरो! 6 घंटे जाम में फंसकर ड्राइवर ने महिला को सुरक्षित पहुंचाया घर, अब Rapido ने दिया बड़ा इनाम 

बिजनेस करना कोई इस भाई से सीखे, पैसा कमाने का तरीका आपको भी कर देगा हैरान, देखें Video