A
Hindi News वायरल न्‍यूज संजू बाबा की फोटो के साथ ड्राइवर ने ऑटो पर लिख दी ऐसी बात, देखकर यूजर्स बोले- 'अन्ना ने दिल जीत लिया'

संजू बाबा की फोटो के साथ ड्राइवर ने ऑटो पर लिख दी ऐसी बात, देखकर यूजर्स बोले- 'अन्ना ने दिल जीत लिया'

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर ने अपने आइकन एक्टर संजय दत्त के सम्मान में खास बात लिखी है।

auto rickshaw India, Bengaluru auto driver, viral auto slogans, auto rickshaw culture, quirky auto m- India TV Hindi Image Source : IG/@ CALORIE_FREAK_ बेंगलुरु का ऑटो ड्राइवर।

Viral Video : भारत में फिल्मस्टार्स के प्रति दीवानगी का मुख्य कारण सिनेमा का आम जीवन से जुड़ाव, संस्कृति में इनकी पैठ और सितारों का देवतुल्य दर्जा होना है। लोग इन्हें सफलता के प्रतीक के रूप में देखते हैं और इनके किरदारों को अपना आदर्श मानते हैं। ऐसा ही कुछ बेंगलुरु से सामने आए वीडियो में देखा गया। दरअसल, बेंगलुरु के एक ऑटो रिक्शा चालक की एक अनोखा वीडियो वायरल हो गया है जिससे इंटरनेट पर हलचल मच गई है। इस वीडियो में ऑटो के पीछे एक्टर संजय दत्त की फोटो के साथ लिखा था कि, 'प्यार नकली है, प्रेमी नकली नहीं होते।' 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @calorie_freak_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। दरअसल, भारत में ऑटो रिक्शा सिर्फ परिवहन का साधन नहीं हैं, बल्कि अभिव्यक्ति के चलते-फिरते कैनवास भी हैं। रंग-बिरंगी बत्तियां, हास्यप्रद नारे या अनोखे पोस्टर इन तीन पहिया वाहनों को व्यस्त सड़कों पर अक्सर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। इसी तरह, इस बार भी ऑटो पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। ऑटो चालक के मैसेज को वायरल होने में ज्यादा देर भी नहीं लगी। इस सरल लेकिन वाक्य ने इंटरनेट यूजर्स के दिलों को छू लिया। 

https://www.instagram.com/reel/DUPsIa6iYds/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6...

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

जहां एक ओर इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने पोस्ट को काफी लाइक किया तो वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने इस बात से सहमति जताई कि बेंगलुरु के ऑटो रिक्शा का अपना ही एक अलग अंदाज है। एक यूजर ने लिखा कि 'बेंगलुरु की ऑटो राइड का अपना ही अलग अंदाज है!' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह और हमसे अधिक कीमत वसूलना।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'बिल्कुल सही! उन्होंने संजू बाबा को भी डाल दिया।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'अन्ना सही कह रही है। केवल दर्द ही इस तरह प्यार कर सकता है।'  

बेंगलुरु का ही एक और वीडियो वायरल 

एक अलग घटना में, जिसे व्यापक प्रशंसा मिली बेंगलुरु में देर रात ऑटो की सवारी ने शहर के सहानुभूतिपूर्ण पक्ष को उजागर किया। वीडियो को littlebengalurustories नामक हैंडल से शेयर किया गया था। वीडियो में महिला यात्री ने रैपिडो ऑटो में अपनी आधी रात की यात्रा का वीडियो साझा किया। लिटिल बेंगलुरु स्टोरीज पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि वह रात के 12 बजे के आसपास यात्रा कर रही थी, तभी ऑटो के अंदर एक संदेश ने उसका ध्यान आकर्षित किया। कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखे उस नोट में लिखा था, 'मैं भी एक पिता/भाई हूं। आपकी सुरक्षा मायने रखती है। आराम से बैठ जाइए।' भावुक होकर महिला ने कहा कि अब वह 'वास्तव में सुरक्षित महसूस कर रही है,' और रात में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को आश्वस्त करने के लिए ड्राइवर के प्रयास की सराहना की।


वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय और प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया यूजर्स ने ड्राइवर की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए इसे बेंगलुरु की संस्कृति का उदाहरण बताया। किसी ने लिखा, "अन्ना ने दिल जीत लिया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
बीयर में मूंगफली के दाने तैरते क्यों हैं, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; समझ लीजिए इसके पीछे छिपा साइंस 

मीट मसाला में मीट होता है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; इस्तेमाल करने से पहले जान लें