A
Hindi News वायरल न्‍यूज नशे में धुत महिलाओं ने कैब ड्राइवर को गालियां दीं, हेलमेट और हाथों में चेन लपेटकर पीटा; VIDEO वायरल

नशे में धुत महिलाओं ने कैब ड्राइवर को गालियां दीं, हेलमेट और हाथों में चेन लपेटकर पीटा; VIDEO वायरल

नशे में धुत दो महिलाओं ने एक कैब ड्राइवर के साथ गाली-गलौज की, जब उनकी टू-व्हीलर कैब से पीछे से टकरा गई। यह घटना तब हुई जब महिलाएं दोस्तों से मिलकर घर लौट रही थीं। घटना के वीडियो में महिलाएं आस-पास खड़े लोगों को गालियां देती और अश्लील इशारे करती दिख रही हैं।

नशे में धुत महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT नशे में धुत महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत दो महिलाओं ने एक कैब ड्राइवर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टू-व्हीलर से घर लौट रही थीं महिलाएं

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब दोनों महिलाएं अपने दोस्तों से मिलकर टू-व्हीलर से घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी टू-व्हीलर एक कैब से पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद कैब ड्राइवर अहमद और महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

शिकायत के मुताबिक, महिलाओं ने कैब ड्राइवर को न केवल गालियां दीं, बल्कि हेलमेट से उस पर हमला भी किया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो महिलाओं ने उन पर भी हमला कर दिया। चश्मदीदों का दावा है कि हाथापाई के दौरान महिलाओं ने अपने हाथों में चेन लपेटकर कैब ड्राइवर पर वार किया।

गालियां देती और अश्लील इशारे करती रही

वायरल वीडियो में महिलाएं सड़क पर खड़े लोगों को गालियां देतीं और अश्लील इशारे करती नजर आ रही हैं। वहीं, भीड़ में मौजूद कुछ लोग भी उन्हें जवाब देते हुए चिल्लाते सुने जा सकते हैं। एक क्लिप में, एक महिला उन आदमियों को लात मारती दिख रही हैं जो उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया गया। हालांकि, हिरासत में लेने के बाद भी उनका आक्रामक व्यवहार कम नहीं हुआ। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिस वाहन के अंदर से भी गालियां देती और अश्लील इशारे करती रही, जबकि आस-पास की भीड़ जमा थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

बीयर में मूंगफली के दाने तैरते क्यों हैं, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; समझ लीजिए इसके पीछे छिपा साइंस 

मीट मसाला में मीट होता है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; इस्तेमाल करने से पहले जान लें