Viral Video : एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर ने अपने खर्चों का ब्योरा देते हुए बताया है कि बेंगलुरु जैसे शहर में ₹ 35,000 में एक अच्छा जीवन कैसे जिया जा सकता है। प्रेम राज नामक शख्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने किराए जैसे प्रमुख खर्चों सहित अपने सभी खर्चों का ब्योरा दिया है। उन्होंने कहा, 'बेंगलुरु में अमेज़न में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर मैं इतना खर्च करता हूं।'
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_premverse नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि, सबसे बड़ा खर्चा हर महीने का किराया है। यह टेक्नीशियन मराठाहल्ली में एक 2BHK अपार्टमेंट में रहता है, जिसका किराया वह हर महीने 15,000 रुपये देता है। उन्होंने बताया कि वह एक फ्लैटमेट के साथ जगह साझा करते हैं। चूंकि पूरे अपार्टमेंट का किराया ₹ 30,000 है, इसलिए उनका हिस्सा ₹ 15,000 बनता है। इसके अलावा, उनके पास एक रसोइया है जिसका वेतन ₹3,000 प्रति माह है। बेंगलुरु स्थित इस तकनीकी विशेषज्ञ ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल के पेट्रोल का खर्च भी लगभग ₹2,000 प्रति माह आता है।
स्वस्थ रहना, सही खान-पान
फिट रहना और सही खान-पान रखना प्रेम राज के लिए एक और बड़ा खर्चा है, जो पहले माइक्रोसॉफ्ट और ओरेकल जैसी कंपनियों में काम कर चुके हैं। वे बताते हैं कि, 'फिट रहने के लिए मैं नियमित रूप से जिम जाता हूं। जिम की सदस्यता और प्रोटीन सप्लीमेंट पर मेरा हर महीने लगभग 2,000 रुपये खर्च होता है।' उन्होंने आगे बताया कि प्रोटीन की ज़रूरत पूरी करने के लिए चिकन खाने से उनके मासिक बजट में 3,000 रुपये और जुड़ जाते हैं। अमेज़न के इस टेक्नीशियन का किराने और घरेलू सामान पर हर महीने करीब ₹3,000 खर्च होते हैं। उन्होंने बताया कि उनका रसोइया वीकेंड में ज्यादातर नहीं रहता है, इसलिए बाहर से खाना मंगवाने में उन्हें हर महीने लगभग ₹2,000 का खर्च आता है। इंटरनेट बिल, बिजली और सब्सक्रिप्शन के लिए मामूली ₹2,000 खर्च होते हैं। इसके अलावा, वह वाशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर जैसे उपकरणों के किराए के रूप में ₹1,000 का भुगतान करते हैं। कभी-कभार की खरीदारी के लिए 2,000 रुपये अलग रखने के बाद , शख्स का मासिक खर्च 35,000 रुपये हो जाता है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, '"यह सबसे यथार्थवादी खर्च है और यह लोगों की एक महीने की तनख्वाह नहीं है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मैंने अब तक जितने भी खर्चों के वीडियो देखे हैं, उनमें से यह सबसे यथार्थवादी वीडियो में से एक है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'आखिरकार एक ऐसा खर्चों का ब्योरा देखने को मिला जो किसी के सपनों की तनख्वाह जैसा नहीं लगता। आपकी ईमानदारी के लिए धन्यवाद।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
वंदे भारत से कितनी अलग है हाइड्रोजन ट्रेन ? स्पीड, लागत या डिजाइन कौन सी चीज है सबसे बेस्ट
IPL 2026 Final : साईं सुदर्शन के बैट ड्रॉप मोमेंट पर बन रहे मजेदार मीम्स, यूजर्स ने कुछ इस तरह लिए मजे