आज के समय में सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल हो रहा है। लोगों के हाथ में फोन है और उस फोन में डेटा भी अच्छा-खासा होता है तो लोग सोशल मीडिया पर अपना फ्री टाइम बिताते ही हैं। आप अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन तमाम तरह के वीडियो बनते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी होते हैं। उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी होते हैं। हंसी-मजाक के वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का अपनी जेब में से सुतली बम निकालता है और दूसरा फेवीक्विक निकालता है। इसके बाद वो अपने तीसरे दोस्त के पास जाते हैं और उसे उस तरफ से बम पकड़ा देते हैं जहां फेविक्विक लगाया था। वो भी फोन पर बिजी था तो उसने बम पकड़ लिया और इसके बाद उन्होंने उसमें आग लगा दी। अब वो बम फेकने की कोशिश तो करता है मगर वो उसके हाथ में चिपक गया था। खैर आगे क्या होता है, वो तो वीडियो में नहीं दिखा मगर अभी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीपावली पर खास दोस्तों से सावधानी बरतें अन्याथ कांड हो सकता है, देखिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत आतंक मचाए रहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे दोस्तों को जितना जल्दी छोड़ दो उतना अच्छा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों को दोस्त बोलना बंद कीजिए भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- कैसे कैसे दोस्त हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी के दिमाग को अंधाधुंध प्रणाम, उनका मैथ देख आप भी धन्य हो जाएंगे, देखें Video
संत प्रेमानंद महाराज का मुरीद है ये मुस्लिम शख्स, Video हो रहा है खूब वायरल, जीत लेगा आपका भी दिल