सोशल मीडिया पर जहां लोग इन दिनों अपनी शादी के जश्न का वीडियो और फोटो शेयर करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, एक भाभी जी ने अपने अनुभव के आधार पर लोगों को शादी ना करने की नसीहत दे डाली। भाभी जी ने वीडियो शेयर कर उन लोगों को नसीहत दी है जो लोग शादी-शादी की रट लगाए हुए हैं और शादी करने के लिए बेकरार बैठे हुए हैं।
शादी वाली जिंदगी से थक गईं भाभी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि भाभी किचन में खड़ी होकर काम कर रही है। उनके चेहरे के हाव-भाव से यह पता चल रहा है कि भाभी घर का काम कर-कर के थक चुकी हैं और उन्हें अब शादी वाली जिंदगी बोर करने लगी है। भाभी को अब कुछ नए एक्सपीरियंस की जरूरत है। भाभी वीडियो में लोगों को सलाह देते हुए कह रही हैं कि, "जो लोग शादी करने के लिए उतावले हो रहे हैं ना और मरे जा रहे हैं, बेटा जिंदगी तुम्हारी झंड हो जाएगी। बस एक बार शादी होने दो।"
नसीहत छोड़ भाभी की खूबसूरती पर लट्टू हो गए यूजर्स
भाभी का वीडियो वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स की तो बौछार होने लगी। जहां कई लोगों ने भाभी को धन्यवाद देते हुए अपनी शादी टालने की बात कही तो कई लोग भाभी की खूबसूरती पर ही लट्टू हो गए और बोले कि शादी के लिए आपकी जैसी लड़की मिले तो जिंदगी झंड ही सही, लेकिन करेंगे जरूर। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अक्षदा पंडित नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @akshu_walhekar_24 से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 7 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को शेयर करने वाली अक्षदा पंडित एक कंटेंट क्रिएटर हैं। जो अक्सर इस तरह के रील बनाते रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 20 लाख फॉलोअर्स हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
कहां है दुनिया का सबसे बड़ा पिरामिड, अगर मिस्र पता है तो गलत हैं आप
'मार्क्स नहीं आएगा काम आएगा तो सिर्फ...', DU टॉपर को नहीं मिली इंटर्नशिप, रिजेक्शन झेलने के बाद लिखी दिल की बात