1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति से बोला था थोड़ी सी सब्जी लाने को, पूरी दुकान उठा लाए, परेशान भाभी जी को देख लोगों ने दी फिर से बेचने की सलाह

पति से बोला था थोड़ी सी सब्जी लाने को, पूरी दुकान उठा लाए, परेशान भाभी जी को देख लोगों ने दी फिर से बेचने की सलाह

एक महिला ने अपने पति को बाहर से थोड़ी सी सब्जी लाने को बोला था लेकिन महिला का पति सब्जी की पूरी दुकान ही घर उठा ले आया। जिसके बाद महिला का चेहरा देखने लायक होता है।

ढेर सारी सब्जियों के देख सोच में डूबीं भाभी जी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ढेर सारी सब्जियों के देख सोच में डूबीं भाभी जी

सोशल मीडिया पर कई लोग अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं। हाल में एक महिला का ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने गृहस्थ जीवन का दुख बयां करते नजर आ रही है। दरअसल, महिला ने अपने पति को सब्जी की दुकान से थोड़ी सी सब्जी लाने को कहा था लेकिन उसका पति थोड़ी सी सब्जी के बजाय पूरी दुकान उठाकर ही ले आया। अपने पति की इस हरकत से महिला का मुंह बन गया और वह इस सोच में पड़ गई कि इतनी सारी सब्जी अब उसे ही बनानी पड़ेगी। जबकि महिला ने अपने पति को बाहर किसी रेस्तरां से बनी-बनाई हुई सब्जी लाने को बोला था।

यूजर्स ने महिला को दी तरह-तरह की सलाह

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने सामने रखे टेबल पर सारी सब्जियों को खोलकर फैलाए हुए है। महिला का मुंह बना हुआ है और उसे समझ नहीं आ रहा है कि इतनी सारी सब्जियों का वह क्या करेगी। एक दो दिन में सभी सूख जाएंगी या फिर खराब होने लगेंगी। महिला का यह दुख सोशल मीडिया यूजर्स से नहीं देखा गया और उन्होंने उसका दुख दूर करने के लिए एक से बढ़कर एक सलाह दी। किसी ने कहा कि भाभी जी उन सब्जियों का दाम बढ़ाकर उन्हें फिर से बेच दो। तो कुछ अन्य लोगों ने लिखा- भंडारा करवा दो बहन, हमलोग भी आ जाएंगे। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट किए हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक यूजर ने कमेंट कर कमेंट करते हुए लिखा- भाभी जी ये सोच रही हैं कि इन्हें फ्रिज में कैसे एडजस्ट करूंगी। दूसरे ने लिखा- मरे पति भी ऐसा ही करते हैं। उन्हें कहो कुछ और तो करते हैं कुछ और। तीसरे ने लिखा- पति ने गुस्से में लाकर रख दिया होगा और कहा होगा कि लो अब दो महीने तक सब्जी लाने को मत कहना। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @swatisingh.92 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।        

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें:

ऐसी कौन सी औरत है जिसे ये हमेशा पता होता है कि उसका पति कहां है? इस वायरल पहेली का जवाब देना सबके बस की बात नहीं

घर पर बैठे बोर हो रहा था शख्स, डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लगा दी लड़की की फोटो, आशिकों की लग गई लाइन