A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हीरो होंडा गाने पर डांस कर भाभियों ने मचाया धमाल, लोग बोले- मर्यादा में रहकर भी लगाई जा सकती है आग

हीरो होंडा गाने पर डांस कर भाभियों ने मचाया धमाल, लोग बोले- मर्यादा में रहकर भी लगाई जा सकती है आग

सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे किसी शादी समारोह में हरियाणवी गाने पर डांस करते नजर आ रही हैं। लोगों को यह वायरल वीडियो इतना पसंद आया कि लोग इसे धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।

हरियाणवी गाने पर डांस करती भाभियां- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA हरियाणवी गाने पर डांस करती भाभियां

सोशल मीडिया पर डांस वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिसमें लड़कियां या फिर महिलाएं अपने डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आती हैं। ऐसे वीडियो लोगों को बहुत पसंद भी आते हैं और लोग इन्हें धड़ल्ले से शेयर भी करते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ भाभियां दिल खोलकर हरियाणवी गाने पर डांस कर रही हैं। भाभियों का यह डांस देख लोगों के दिलों की धड़कने तेज हो गईं। जहां कई लोगों ने उनके डांस की तारीफ करते हुए कहा कि आज आप लोगों ने यह साबित कर दिया कि मर्यादा में रहकर भी स्टेज पर आग लगाई जा सकती है।

'हीरो होंडा' हरियाणवी गाने पर भाभियों ने मचाया धमाल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी समारोह में कुछ महिला एक जगह इकट्ठी होकर डांस और मस्ती करते नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि ये सभी भाभियां DJ पर बज रहे हरियाणवी गाने हीरो होंडा पर डांस कर रही हैं। भाभियों के लटके-झटके और उनकी कातिलाना अदाएं लोगों के दिलों में आग लगाने के लिए काफी है। डांस करती भाभियों की अदाएं देख लोगों के मुंह से उनके लिए निकल रही तारीफें थमने का नाम नहीं ले रहीं।

वीडियो पर लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

भाभियों का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @adultsutra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या सीन है। दूसरे ने लिखा- दिल जीत लिया आपलोगों ने। तीसरे ने लिखा- लड़कियां तो यूं ही बदनाम हैं, असली आग तो इन्होंने लगा रखी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बैल हूं, बैलबुद्धि नहीं! टंकी का नल खोलकर पानी पीते नजर आए नंदी महाराज

चलती का नाम गाड़ी, जुगाड़ की मेहरबानी पर दौड़ रहे ऑटो का Video हुआ वायरल