A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने कह दी ऐसी बात कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी कमेंट करके दिया अपना रिएक्शन

भाई ने कह दी ऐसी बात कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी कमेंट करके दिया अपना रिएक्शन

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़के ने ऐसी बात बोल दी कि उसे सुनने के बाद शायद आप भी उसकी बातों से सहमत हो जाएंगे। कई सारे लोगों ने उसकी बात को सही बताया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ अलग देखने को मिल ही जाता है। आप जितनी बार सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करने पहुंचेंगे, आपको उतनी बार अलग-अलग पोस्ट नजर आएंगे और उन्हीं सभी पोस्ट के बीच में से कुछ ऐसे भी दिख जाते हैं जो वायरल हो रहे होते हैं। आप सोशल मीडिया पर अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अब तक एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का अपने कंधे पर बांस को लादे हुए चल रहा है। वीडियो भी वो खुद ही अपना बना रहा है। इस दौरान वो कहता है, 'देख रहे हैं, अभी बांस लेकर जा रहे हैं तो कोई नहीं देख रहा है, कोई नहीं और यहीं अभी लड़की लेकर जाते तो पूरा गांव झांक-झांक कर देखता।' लड़के की यही बात है जिस कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pallavi._says नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कुछ ज्यादा ही सच बोल दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 87 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बात तो आपने सही बोला भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- रील नहीं दिल की भड़ास है। तीसरे यूजर ने लिखा- बात तो सही है भाई। चौथे यूजर ने लिखा- सच्ची घटना पर आधारित। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई लड़की और बास में फर्क है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मुन्ना भैया ने ठीक बोला था! शख्स की हरकत देख आपको आ जाएगी हंसी, लोगों ने भी किया कमेंट

इस लड़के ने तो सभी को हैरान कर दिया, वायरल Video आपको भी हैरत में डाल देगा